लखनऊ, 09 अक्टूबर, 2020: शिया महाविद्यालय में सत्र 2020-21 की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत बी.ए., बी.एस.सी. एव बी. काॅम. कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया में प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना डिजिटल इंडिया को शिया पी.जी. कालेज, लखनऊ में साकार कर रहा है। बता दें कि महाविद्यालय में सभी प्रकार के शुल्क का भुगतान कैशलेस हो रहा है।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि ‘‘भारत सरकार के डिजिटल इंडिया’’ के तहत बड़ी संख्या में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए एवं कोविड-19 महामारी के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन में महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं का प्रवेश शुल्क डिजिटल माध्यम से कराया जा रहा है जिससे छात्र/छात्राएं क्रेडिट कार्ड अथवा डेबिड कार्ड के माध्यम से कहीं से भी वे अपना प्रवेश शुल्क डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से जमा कर सकते हैं
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि महाविद्यालय के काउन्टरो पर भी डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए कैश लेस भुगतान की व्यवस्था चल रही है। जिसे किसी भी कार्य दिवस में आकर कराया जा सकता है तथा प्रवेश ले रहे छात्र/छात्राओं से आशा की जाती है कि वे इस सुविधा का लाभ उठायेंगे और प्रधानमंत्री के सपने को साकार करेंगे एवं कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आनलाइन प्रक्रिया के तहत शिया महाविद्यालय बी.ए., बी.एस.सी. एव बी. काॅम. तथा अन्य कक्षाओं में प्रवेश लिया जायेगा जिसका पोर्टल बनकर तैयार है जल्द ही इस पर कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। जिससे कि सोशल डिस्टेसिंग और कोविड-19 की महामारी से स्टाफ तथा छात्रों को बचाया जा सके।







