Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला

    ShagunBy ShagunOctober 24, 2020Updated:October 24, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव के प्रभावी मुद्दों का निर्धारण कर दिया है। उन्होंने कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इसमें एक तरफ उन्होंने कांग्रेस व राजद पर बिहार की उपेक्षा का आरोप लगाया,दूसरी तरफ केंद्र व बिहार की वर्तमान सरकारों के लोक कल्याणकारी कार्यो का उल्लेख किया। इसमें राजद के पन्द्रह वर्षीय कार्यकाल के कुशासन एक बार फिर लोगों को याद आ गया। नरेंद्र मोदी ने सीधा आरोप लगाया कि राजद व कांग्रेस पार्टी बिचौलियों के हटने से परेशान है। पहले गरीबों तक योजनाओं का लाभ नहीं पहुंचता था। हर स्तर पर बिचौलिए मौजूद थे। अब एक एक पाई गरीबों के खाते में पहुंच रही है। इसीलिए विपक्ष अनुच्छेद 370 की वापसी चाहता है।

    देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है,ये लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं। देश ने किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया तो ये बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खुलकर मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव से पहले जब किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसे देने का काम शुरु हुआ था, तब इन्होंने कैसा भ्रम फैलाया था। जब राफेल विमानों को खरीदा गया,तब भी ये बिचौलियों और दलालों की भाषा बोल रहे थे।

    file photo

    जब जब,बिचौलियों और दलालों पर चोट की जाती है,तब ये तिलमिला जाते हैं। ये लोग भारत को कमजोर करने की साजिश रच रहे लोगों का साथ देने से भी नहीं हिचकिचाते। राजद जैसी सरकारें बिहार को ठगती रहीं। इन लोगों ने लोगो व बिहार के गौरव के साथ विश्वासघात किया। बिहार को लूटकर इन लोगों ने अपने परिवार की तिजोरियां भरी हैं। अपने परिवार व रिश्तेदारों को अमीर बनाया है। नए कृषि कानूनों को मोदी ने किसानों के हित में बताया।

    कहा कि इसमें बिचौलियों से किसानों को मुक्ति दिलाई गई है। इसी लिए विपक्षी पार्टियां परेशान है। उनको बिचौलियों वाली व्यवस्था ही पसंद है। इसी लिए कृषि कानून पर हंगामा किया गया। जबकि कृषि कानूनों से देश की कृषि को आधुनिक बनाने के लिए बड़े सुधार किए गए हैं। उनका भी लाभ बिहार के किसानों को मिलेगा। मंडियों से जुड़ा कानून तो यहां पहले ही खत्म कर दिया गया था। अब बिहार में कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर पर और तेजी से काम होने की संभावना बनी है।

    अब बिहार के गांवों छोटे शहरों में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था का और विस्तार होगा। नरेन्द्र मोदी ने आरजेडी की तरफ से किए गए सरकारी नौकरी के दावे पर हमला बोला। कहा कि यह रिश्वत जैसा वादा है। बिहार में विकास हो, निवेश आए इसे कौन सुनश्चित करेगा।

    उन्होंने पूछा कि ये वो करेगा जिन्होंने सुशासन दिया है या फिर वो जिन्होंने जंगलराज दिया। बिहार राज्य को जो प्रधानमंत्री पैकेज मिला था,उसपर काम की रफ्तार भी तेज गति से आगे बढ़ रही है। गरीब दीवाली और छठ पूजा ठीक से मना सके,इसके लिए मुफ्त अनाज की व्यवस्था की गई है। इसी कोरोना के दौरान करोड़ों गरीब बहनों के खाते में सीधी मदद भेजी गई,मुफ्त गैस सिलेंडर की व्यवस्था की गई।

    देश जहां संकट का समाधान करते हुए आगे बढ़ रहा है, ये लोग देश के हर संकल्प के सामने रोड़ा बनकर खड़े हैं। देश ने किसानों को बिचौलियों और दलालों से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया तो ये बिचौलियों और दलालों के पक्ष में खुलकर मैदान में हैं। बिहार के लोग भूल नहीं सकते वो दिन जब सूरज ढलते का मतलब होता था,सब कुछ बंद हो जाना, ठप्प पड़ जाना। आज बिजली है, सड़के हैं, लाइटें हैं और सबसे बड़ी बात वो माहौल है जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    वो मुझे मार देता, इससे पहले मैंने उसे मार दिया

    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    आग ने झोपड़ियाँ जलाईं, फरिश्तों ने दिलों पर लगाया मरहम लखनऊ की झुग्गी में उतरे इंसानियत के फरिश्ते

    Urgent Need for Diplomacy: Iran Closes Strait of Hormuz Again, Calls US a 'Pirate'

    कूटनीति की सख्त जरूरत: ईरान ने होर्मुज किया फिर बंद, कहा अमेरिका ‘समुद्री लुटेरा’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Uproar by Congress Councilors: Boycott of Meeting Held Without an Agenda!

    कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, बिना एजेंडे वाली बैठक का बहिष्कार!

    April 23, 2026
    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    April 23, 2026
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading