देश में 1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। एक नवंबर से सिलेंडर बिना ओटीपी के नहीं मिलेगा। अब आपके घरेल गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की प्रक्रिया पहले जैसी नहीं होगी।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक चोरी रोकने और सही ग्राहक की पहचान के लिए तेल कंपनियां नया एलपीजी सिलेंडर का नया डिलीवरी सिस्टम लागू करने वाली हैं। इस नए सिस्टम को डीएसी का नाम दिया जा रहा है यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड।
बता दें कि पहले 100 स्मार्ट शहरों में यह सिस्टम लागू होगा। फिलहाल 1 नवंबर से सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव होगा। केवल बुकिंग करा लेने भर से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा उस कोड को जब तक आप डिलीवरी ब्वाय को कोड नहीं दिखायेंगे, तब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होगी। अगर किसी कस्टमर का मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो डिलीवरी ब्वाय के पास के ऐप होगा, जिसके जरिए वह रियल टाइम अपना नंबर अपडेट करवा लेगा और उसके बाद कोड जनरेट हो जाएगा। नए सिस्टम से।







