Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    पिछले पांच सालों में 2500 करोड़ के खरीदे गये इलेक्ट्रॉनिक, प्रीपेड, व स्मार्ट मीटर की हो सीबीआई जांच, होगा बड़े रैकेट का खुलासा: उपभोक्ता परिषद

    ShagunBy ShagunNovember 1, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 526

    उपभोक्ता परिषद् की लड़ाई काम आयी: सौभाग्य में हजारो यूनिट जम्प कर रहे सौभाग्य योजना में खरीदे गये पावर टेक मीटर कंपनी के मीटर लगाने पर दक्षिणांचल कंपनी ने लगाई रोक कहा उपभोक्ता की शिकायत पर उतरेगा मीटर व बिल किए जाएगे ठीक

    उत्तर प्रदेश राज्य उपभोक्ता परिषद ने यूपी सरकार से मांग की है कि प्रदेश में पिछले पांच वर्षो में लगभग 2500 करोड़ के खरीदे गये इलेक्ट्रॉनिक मीटर प्रीपेड मीटर व स्मार्ट मीटर की सीबीआई जाँच हो परिषद ने दावा किया कि इस जाँच से बड़े रैकेट का खुलासा हो सकता है।

    उपभोक्ता परिषद ने कहा कि जब भी कोई नयी परियोजना सॉफ्टवेयर किसी भी योजना के लिए लागू किया जाता है सबसे पहले यूएटी यूजर एक्सेप्टेन्स टेस्ट कई चरणों में पूरे सिस्टम में होता है जिसमें एक छोर से दूसरे छोर तक सभी घटको का परीक्षण किया जाता है। उसमें एमडीएम से लेकर स्मार्ट मीटर की गुणवक्ता व उसके हर पहलू की सघन जाँच होती है कि अब इस सिस्टम को चालू किया जाय कि नहीं ! उपभोक्ता परिषद ने कहा कि स्मार्ट मीटर परियोजना को लागू करने के पहले अगर यूएटी टेस्ट किया गया होता तो आज न तो भार जंपिंग का मामला निकलता न रीडिंग जंपिंग और न ही जन्मास्ठमी के दिन मीटर बत्ती गुल का मामला सामने आता? उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मीटर परीक्षण करने गये अभियंताओ द्वारा मीटर के संचार प्रणाली का परीक्षण नहीं किया गया 35 केवी स्पार्क टेस्ट नहीं किया गया।

    उपभोक्ता परिषद् ने प्रदेश सरकार व प्रदेश के ऊर्जामंत्री जी से मांग की है कि पिछले पांच वर्षो में जो भी मीटर ख़रीदे गये हैं या लगवाये गये हैं तत्काल उनकी सीबीआई जाँच कराई जाय जिससे बड़े रैकेट का खुलासा होगा।

    परिषद ने कहा कि इसी प्रकार सौभाग्य में जो मीटर उपभोक्ताओ के यहाँ लगने के लिए पावरटेक मीटर कंपनी का खरीदा गया था उसमे बड़ी तकनीकी कमियां सामने आयी थी और बड़े पैमाने पर रीडिंग व भार जंपिंग आ रही थी जिसका उपभोक्ता परिषद ने विरोध किया था अन्त्तता आज दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने तत्काल प्रभाव से पावर टेक मीटर लगाने पर रोक लगा दी गयी है और तत्काल शिकायत आने पर उसे बदलने का निर्देश जारी किया गया है। उपभोक्ता परिषद ने कहा सौभाग्य में और भी जिन कम्पनियो के मीटर खरीदे गये हैं तत्काल उनकी जाँच कराकर उसे भी उतरवाया जाए।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि जन्मास्टमी को स्मार्ट मीटर बत्ती गुल प्रकरण भार जंपिंग मीटर रीडिंग जंपिंग के बाद अब 10 सदस्यीय यूएटी0टेस्ट 3 माह में करने के लिए प्रबंध निदेशक मध्यांचल की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गयी है जो जाँच में लगी है अब सवाल यह उठना लाजमी है यह यूएटी कार्यवाही से पहले बिना किए स्मार्ट मीटर लगाने का काम क्यों शुरू कराया गया और अनेको जाँच रिपोर्ट आने के बाद भी आज तक न ही किसी दोषी अभियंता पर ही कार्यवाही हुई और न ही मीटर निर्माता कंपनी को ही ब्लैकलिस्ट किया गया, जो अपने आप में गंभीर मामला है ? उन्होंने कहा कि अभी अभी समय है पिछले 3 वर्षो में प्रदेश में खरीदे गये लगभग 2000 हजार करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक मीटर व लगभग 500 करोड़ के लगभग 12 लाख स्मार्ट मीटर व एमडीएम की सीबीआई जाँच करा ले स्वत: बड़े रैकेट का खुलासा होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    Prakash Parv of Guru Amardas Ji: A sacred gathering of service and peace.

    गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व: सेवा और सुरति का पावन समागम

    Hayatullah Ansari's 125th Birth Anniversary: ​​A Beautiful Confluence of Memories in Lucknow

    हयातुल्लाह अंसारी की 125वीं जयंती: लखनऊ में यादों का सुंदर समागम

    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    In Paris, fragrance is bottled; in Banaras, the fragrance is in the very air—and that is a truly wonderful feeling.

    पेरिस में खुशबू बोतल में होती है, और बनारस में खुशबू हवा में है यह बहुत अच्छा अहसास है

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    “Move Beyond the Top 10” — Farah Khan’s New Travel Mantra

    “टॉप-10 से आगे बढ़ो”-फराह खान का नया ट्रैवल मंत्र

    May 2, 2026
    Becoming the Voice of Journalists on Labour Day, Memorandum Submitted to Deputy Chief Minister

    श्रम दिवस पर पत्रकारों की आवाज़ बनी, उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    May 2, 2026
    Prakash Parv of Guru Amardas Ji: A sacred gathering of service and peace.

    गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व: सेवा और सुरति का पावन समागम

    May 2, 2026

    मातृत्व: सृष्टि का शाश्वत सत्य और ईश्वर का प्रतिरूप

    May 2, 2026
    Hayatullah Ansari's 125th Birth Anniversary: ​​A Beautiful Confluence of Memories in Lucknow

    हयातुल्लाह अंसारी की 125वीं जयंती: लखनऊ में यादों का सुंदर समागम

    May 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading