Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    आमने-सामने जंग की तैयारियां

    ShagunBy ShagunDecember 16, 2020 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 534

    एलएसी पर भारत और चीन का टसल आने वाले समय में विस्फोटक रूप ले सकता है क्योंकि चीन ने अपनी सीमा के बॉर्डर पर अपनी फौज को भारी मात्रा में जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। चीनी राष्ट्रपति भी जंग छेड़ने की पूरी तैयारी के मूड में दिख रहे हैं। फ़िलहाल चीन के साथ तनाव हल होता नजर नहीं आ रहा है।
    तैयारियां दोनों पक्षों की ओर से भरपूर हैं। हालांकि भारत और चीन के बीच वार्ताओं का क्रम भी चल रहा है लेकिन इसमें कितनी सफलता मिल सकेगी, फिलहाल इस बात में संशय है। वजह साफ है कि चीन द्वारा इस मामले में स्पष्टता के साथ कदम न उठाया जाना एक प्रमुख कारण है।

    इस मामले में कभी-कभी ऐसा लगता है कि वार्ताओं के दौर को वह वक्त काटने का जरिया बनाए हुए है क्योंकि वार्ता के साथ ही वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर अपनी सैन्य तैयारियों पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। चीन सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के गहराई वाले क्षेत्रों में अभी तक लगभग 20 मिलिट्री कैंप बना लिए हैं। उसका उद्देश्य भारतीय सेना के विरुद्ध युद्ध की तैयारियों को मजबूत करना है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अहम कदम उठाया है। सरकार ने तीन सेनाओं को 15 दिन की जंग के हिसाब से गोला बारूद और हथियार जमा करने की छूट दे दी है। अब तक सेनाएं दस दिन की जंग के हिसाब से हथियार जुटाती थीं। इसके अलावा हथियारों की खरीद पर पर पचास हजार करोड़ रुपए खर्च करने की भी योजना है।

    यह बात ध्यान में रखी जानी चाहिए कि भारत युद्ध के पक्ष में कभी नहीं रहा है लेकिन जब उसकी एकता अखंडता को खंडित किए जाने को कोई भी उपक्रम किया जाएगा तो वह चुप नहीं बैठेगा। यही कारण है कि सेना के लिए 15 दिन की जंग के हिसाब से गोला-बारूद और हथियार जमा करने की छूट दे दी है। वार्ताओं का क्रम किसी सकारात्मक बिंदु तक पहुंचाता है, यह अभी देखने की बात होगी लेकिन भारत को अपनी तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं आने देनी चाहिए। चीन को उसी की भाषा में जवाब देने से ही बात उसको समझ में आएगी। यह बात इसलिए भी जरूरी है कि वक्त धीरे-धीरे आगे बढ़ता जा रहा है। जरूरत इस बात की है कि चीन की हरकतों पर बराबर नजरें रखी जाएं।

    Shagun

    Keep Reading

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026
    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading