अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2020’ का तीसरा व अन्तिम दिन
लखनऊ, 20 दिसम्बर 2020: तीन दिवसीय आनलाइन अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2020’ के तीसरे व अन्तिम दिन ब्राजील, जर्मनी, जार्डन, बांग्लादेश, रूस एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के प्रतिभागी छात्रों ने साइंस क्विज प्रतियोगिता में अपने ज्ञान-विज्ञान की छाप छोड़ी, साथ ही उन्नत प्रौद्योगिकी एव विज्ञान की तस्वीर भी प्रस्तुत की।
बता दें कि क्वान्टा इण्टरनेशनल के अन्तर्गत जूम एप पर साइन्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सी.एम.एस. शिक्षिका एवं आई.आई.टी. कानपुर की गोल्ड मेडलिसट सुश्री शिवानी तिवारी ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि अब समय आ गया है कि छात्र शक्ति मिलकर विश्व को एकता के सूत्र में पिरायें क्योंकि आदर्श समाज की स्थापना का सारा दारोमदार अब इन्हीं होनहार कंधो पर है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने एक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से बताया कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के तत्वावधान में लगातार 24वीं बार अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2020’ का आनलाइन आयोजन 18 से 20 दिसम्बर तक किया गया है, जिसमें ब्राजील, जर्मनी, जार्डन, बांग्लादेश, रूस एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के प्रतिभागी छात्रों ने मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज एवं साइंस क्विज में अपने ज्ञान का जोरदार प्रदर्शन किया।







