जंगल में कब कहाँ कैसी घटना घट जाएं इसका कोई भरोसा नहीं कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है जहाँ कर्नाटक के मैसूरु के निकट नागरहोले टाइगर रिजर्व में एक बेलगाम क्रुद्ध हाथी ने एक चौकीदार को कुचलकर मार डाला।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वन अधिकारियों के अनुसार, गुरुराजा (52) दो अन्य लोगों के साथ गश्त करने गया था तभी हाथी उनका पीछा करने लगा। बताया जाता है कि किसी प्रकार दो अन्य लोग वहां से बच निकलने में कामयाब रहे।







