महिला केंद्रित किरदारों के साथ भारत में पहली बार जेल से भागने की ऐसी अनूठी कहानी की गयी है पेश
भारत की प्रमुख डीटीएच कंपनी डिश टीवी इंडिया लिमिटेड ने अपने ओटीटी प्लेरटफॉर्म ‘वॉचो’ पर नई सीरीज ‘द जेल प्लारन को लॉन्च करने की घोषणा की है। यह देश की पहली जेल से भागने की कहानी है, जिसमें महिला किरदार केंद्र में है। अनिल आनंद और हरिकीरत द्वारा संकल्पित तथा फिल्मशकरी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित यह वेब सीरीज ट्विस्टअ, ग्रे किरदारों और अल्पानीय परिस्थितियों से भरपूर है। इस नई सीरीज के साथ, डिश टीवी ने अपने दर्शकों को अलग हटकर और मनोरंजन से भरपूर कंटेंट देने के अपने ट्रैक रिकॉर्ड को बरकरार रखा है।

‘द जेल प्ला न’ एक कैदी के सबसे अच्छे और सबसे बुरे दिन को दर्शाती एक दिलचस्प कहानी है। किस तरह जेल एक इंसान को बदल देता है यह कहानी उसके बारे में है। यह सीरीज एक बेहद सुरक्षित महिला जेल के कड़वे सच को दर्शाता है। यह जेल आमतौर पर फिल्मों में दिखाये जाने वाले अंधेरे और गंदगी से भरे जेलों से कहीं अलग है। इस कहानी में उस समय एक नया मोड़ आ जाता है जब जेल अधिकारियों को कैदी के जेल से भागने की योजना के बारे में पता चल जाता है। इस सीरीज में साधिका सयाल, लवीना खानचंदानी, स्तुसति तिवारी, अंशु सचदेव, पदम संधू, राजश्री ठक्कार और सतीश वाघेला जैसे धुरंधर कलाकार हैं।
नई सीरीज के लॉन्च के बारे में बताते हुए, कोरपोरेट हेड मार्केटिंग, डिश टीवी व वॉचो, डिश इंडिया लिमिटेड, सुखप्रीत सिंह ने बताया, ‘’वॉचो में हम हमेशा युवाओं को अलग तरह का मनोरंजन देने के मामले में आगे रहे हैं। हमने विविध कैटेगरीज में विभिन्न जोनर्स में नये जमाने के अनुसार अनूठा कंटेंट पेश किया है। हमें अपने तरह की पहली भारत की जेल से भागने की सीरीज की घोषणा करते हुए काफी खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। हमारे ओटीटी पर ‘द जेल प्ला न’ महिला केंद्रित सीरीज है। इस नयी सीरीज के लॉन्च् के साथ हमने अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखा है। साथ ही अपने प्लेरटफॉर्म पर ओरिजिनल कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं।‘’






