बाबू बनारसी दास के सी डिवीजन में बुधवार को हुए दो मैच
लखनऊ, 06 जनवरी 21: 16वां बाबू बनारसी दास सी डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मैच खेले गये। सेठ आडिटोरियम जयपुरिया में पार्थ क्रिकेट एकेडमी व माइक्रोलिट क्रिकेट जिमखाना के बीच हुए मैच में पार्थ ने दो विकेट से मैच को जीत लिया। वहीं डीएवी ग्राउंड में डिवाइन क्रिकेट क्लब और नेशनल यंगेस्टर क्लब के बीच मैच हुआ, जिसमें तीन विकेट से डिवाइन विजयी रहा।
सेठ आडिटोरियम में हुए 40 ओवर के मैच में पार्थ ने टास जीतकर माइक्रोलिट को बल्लेबाजी करने के लिए दे दिया। माइक्रोलिट ने 40 ओवर में 145 रन बनाये। इस टीम में सबसे ज्यादा आफताब आलम ने 28 रन बनाये, जबकि कपिल गुप्ता और शैलेन्द्र कुमार शून्य पर ही पवेलियन लौट गये। विनोद सिंह ने अपनी टीम के लिए 25 रन जोड़े, वहीं ओपनिंग करने उतरे जसविंदर ने 20 रन बनाये।
दूसरे क्रम में उतरी पार्थ की टीम ने 34वें ओवर में आठ विकेट खोकर 146 रन बना लिये और दो विकेट से मैच को जीत लिया। ओपनिंग इनकी खराब रही और यश सिर्फ चार बाल पर चार रन बनाकर आउट हो गये। वहीं शास्वत ने 27 रन बनाये। प्रशांत सिंह ने सबसे अधिक 37 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब प्रशांत सिंह को मिला।
वहीं डीएवी ग्राउंड पर हो रहे मैच में डीवाइन क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। इस मैच में नेशनल यंगेस्टर क्लब ने निर्धारित 40 ओवर के मैच में 189 रन बनाये। सर्वाधिक ओपनिंग करने उतरे खिलाड़ी प्रतिक ने 39 रन बनाये, जबकि सागर और आफताब शून्य रन पर ही पवेलियन वापस लौट गये। डिवाइन क्रिकेट टीम ने 38वें ओवर में ही सात विकेट गवांकर 190 रन बना लिये और इस मैच को तीन विकेट से जीत लिया। सबसे ज्यादा कप्तान रामजी ने 47 रन बनाये। मैन आफ द मैच गेंदबाज साहिल सिंह घोषित हुए।







