Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    पंजाब नैशनल बैंक ने फिनटेक इनोवेशन सेंटर स्थापित करने के लिए आईआईटी कानपुर और फर्स्ट के साथ किया गठबंधन

    ShagunBy ShagunJanuary 11, 2021 बिजनेस No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 528

    कानपुर, 11 जनवरी 2021: देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर और फर्स्ट (फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी) के साथ संयुक्त रूप से आईआईटी परिसर में पंजाब नैशनल बैंक -आईआईटी कानपुर इनोवेशन सेंटर स्थापित करने के लिए गठबंधन की घोषणा की है।

    पीएनबी के एमडी एवं सीईओ सीएच. एस. एस. मल्लिकार्जुन राव, और बैंक तथा आईआईटी कानपुर एवं फर्स्ट के उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में पंजाब नैशनल बैंक के हेड क्वार्टर, द्वारका, नई दिल्ली में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

    इस साझेदारी के अन्तर्गत, पीएनबी और आईआईटी कानपुर “फिनटेक इनोवेशन सेंटर (एफआईसी” की स्थापना करेंगे जो चुनौतियों का समाधान करने और बीएफएसआई में अवसरों का पता लगाने के लिए नवीन समाधान को प्रोत्साहित करने के लिए एक वाहन के रूप में कार्य करेगा। पंजाब नैशनल बैंक, आईआईटी कानपुर में फिनटेक इनोवेशन सेंटर बनाकर आईआईटी कानपुर के अनुभवी संकाय सदस्य एवं फर्स्ट की मदद से तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए कुछ आर एंड डी सिस्टम और नए उत्पाद बनाने और विकसित करना चाहता है।

    आईआईटी कानपुर के तकनीकी कौशल और पीएनबी की वित्तीय विशेषज्ञता की साझेदारी इसे एक उपयुक्त “फिन-टेक” साझेदारी बनाती है जो नवाचारों और उद्यमशीलता की उत्कृष्टता में मदद करेगी। फिनटेक इनोवेशन सेंटर को वित्तीय संस्थानों के समग्र इको सिस्टम, शिक्षाविदों, वी सी कोष, प्रौद्योगिकी कंपनियों और प्रमुख सरकारी संगठनों के द्वारा समर्थित किया जाएगा।

    नियोजित फोकस क्षेत्र में फिनटेक, डिजिटल लेंडिंग, पेमेंट्स, साइबर सिक्योरिटी, आदि शामिल है। बैंक को आईआईटी-कानपुर द्वारा लगाए गए फिन-टेक के पूल तक उनके अभिनव समाधानों के साथ पहुंच प्राप्त होगी।

    इस अवसर पर पंजाब नैशनल बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री सीएच.एस.एस.मल्लिकार्जुन राव ने कहा कि “यह पीएनबी और आईआईटी कानपुर के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है,जहां हम देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में विशेषज्ञता लाने के लिए एक साथ आएं है। यह पंजाब नैशनल बैंक और वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र के लिए तकनीकी समाधान विकसित करने हेतु आईआईटी कानपुर द्वारा शुरू की गई स्टार्ट- अप और फिनटेक कंपनियों को एक अवसर प्रदान करेगा। हमें ग्राहकों के विभिन्न क्षेत्रों अर्थात रिटेल, कृषि, एमएसएमई आदि को फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के साथ सर्वोपयोगी समाधान प्रदान करने की आवश्यकता है। प्रत्येक लिंक पर डिजिटल या भौतिक स्पर्श बिंदुओं के माध्यम से ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने में अंतिम मील कनेक्ट और टर्न अराउंड टाइम (टीएटी) सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। परिधीय समाधान, ओपन बैंकिंग आदि के माध्यम से ग्राहक और बैंक के बीच लिंक का विस्तार करने के लिए फिनटेक के उद्यमी और स्टार्टअप, ग्राहक केन्द्रित प्रौद्योगिकी समाधान को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ”

    इस अवसर पर आईआईटी कानपुर के प्रोफ़ेसर अमिताभ बंद्योपाध्याय ने कहा, “आईआईटी कानपुर में पीएनबी-एफआईसी की स्थापना के साथ, बैंक के लिए उन्नत समाधान विकसित करने के लिए फिनटेक से संबंधित नव- तकनीकों में विश्व स्तरीय अनुसंधान किया जाएगा”।

    #PNB #PNB Bank Inida
    Shagun

    Keep Reading

    Musical sizzle with biography pre-release: Meta advises Eylsia Nicolas on the BookKards budget

    बायोग्राफी प्री-रिलीज़ के साथ संगीत की धूम: मेटा ने Eylsia Nicolas को BookKards बजट पर दी सलाह

    Phuket's Andamanda Water Park offers a premium experience for tourists

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    India will become the center of the new global economy; New Delhi will host the Bloomberg New Economy Forum 2026.

    ब्लूमबर्ग न्यू इकॉनमी फोरम 2026 की मेजबानी करेगा नई दिल्ली

    82% of Indian hypertension patients believe that high blood pressure is caused by stress, not diet!

    82% भारतीय हाइपरटेंशन रोगी मानते हैं- हाई बीपी तनाव से होता है, डाइट से नहीं!

    U&i Expands Entry Star Series with the Launch of Premium ANC Neckband, High-Capacity Powerbank, and Ultra-Fast Car Chargers

    U&i Entry Star Series का धमाकेदार विस्तार: ANC नेकबैंड, 10,000mAh पावरबैंक और 165W अल्ट्रा-फास्ट कार चार्जर्स लॉन्च

    Two New Disney-Themed Creative Games Launched for Families at Singapore's 'Gardens by the Bay'

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में परिवारों के लिए डिज्नी-थीम वाले दो नए क्रिएटिव गेम्स किए शुरु

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026
    Mansa Devi Temple in Meerut is associated with the Ramayana period.

    रामायण काल से जुड़ा है मेरठ का मनसा देवी मन्दिर

    May 29, 2026
    Humanity is still alive today – this is an example!

    इन्सानित आज भी जिन्दा है- यह है मिसाल!

    May 29, 2026
    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading