बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर समाजवादी छात्र सभा की इकाई ने स्वामी विवेकानंद की जयंती और युवा दिवस पर विश्वविद्यालय में संगोष्ठी एवं वर्तमान मुद्दों पर चर्चा की गयी एवं आस पास की बस्तियों में गरीब छात्रों को कॉपी और कलम वितरण भी किये गए!

शिया पी जी कालेज में भी मनाई गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती
लखनऊ राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज शिया पी जी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना व हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व करए हुए एन यस यस के प्रभारी डा. नुजहत हुसैन ने किया और स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन, संदेशों व उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर ही भारत के युवा पीढ़ी का सर्वांगीण विकास हो सकता है और भारत विश्व का एक सर्व संपन्न राष्ट्र बन सकता है।
इस अवसर पर जिला महासचिव बिल्ला बिन फारुख, विजय,आर यन निगम, अन्य युवा एन एस एस के साथी भी उपस्थित रहें।







