कोरोना काल के बाद हाल ही में रिलीज चर्चित निर्देशक -संगीतकार रजनीश मिश्रा की फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ सिनेमाघरों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। यह फिल्म मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को कोविड के नए गाइडलाइंस के साथ रिलीज थी।

अब एक बार फिर जब पूरा विश्व कोरोना महामारी की वजह से लगभग साल भर बंद रहा। उद्योग – धंधे चौपट रहे। सिनेमाघरों में ताले लग गए। सबकुछ लॉकडाउन हो गया और स्थिति संभलने के बाद जब अनलॉक हुआ, तब किसी ने सोचा नहीं होगा कि सिनेमाघरों में रौनक पहले की तरह इतनी जल्दी आयेगी।

लेकिन रजनीश मिश्रा दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर खींचने में कामयाब हुआ। उनकी फिल्में फैमली बेस्ड ऑडियंस के बीच खूब पसंद की जाती है। अल्टरनेट सिटिंग के बावजूद रजनीश की फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों की ओर रूख कर रहे हैं।






