Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    ट्विटरजीवी बनाम कूजीवी

    ShagunBy ShagunFebruary 18, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 550

    अंशुमाली रस्तोगी, चिकोटी ब्लॉग से

    सोशल मीडिया के खेल निराले हैं। यहां अक्सर कुछ न कुछ ‘हास्यास्पद’ चलता ही रहता है। यह भी दो धड़ों में विभक्त हो गया है। एक धड़े में ‘ट्विटरजीवी हैं तो दूसरे धड़े में ‘कूजीवी’। सत्ता के साथ तालमेल बैठाई सहमत आवाजें धीरे-धीरे ‘कू’ पर अपना अड्डा जमा रही हैं। मगर असहमत आवाजें अब भी ट्विटर पर बनी हुई हैं। भिन्न-भिन्न मुद्दों पर सरकार को जब-तब घेरती रहती हैं। सरकार भी ट्विटर से उसके ‘एकतरफा स्टैंड’ पर सवाल-जवाब कर रही है। रस्साकशी फिलहाल बनी हुई है।

    सोशल मीडिया दरअसल एक अखाड़ा है। यहां हर वक़्त किसी न किसी मुद्दे पर जंग छिड़ी ही रहती है। कमाल बात यह है कि यहां कोई किसी को सुनना नहीं चाहता, सब अपनी-अपनी कहना चाहते हैं। जरा-सी आलोचना से बने-बनाए रिश्ते बिगड़ जाते हैं। असहमति का यहां कोई मोल नहीं। असहमत आवाजों को यहां तुरंत ‘वामपंथी’ करार दिया जाता है। विचार क्या होता है यह सोशल मीडिया के वीर नहीं जानते। सबके हाथों में मोबाइल हैं और मोबाइल पर सबकी अपनी-अपनी ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटीयां’ खुली हुई हैं। सारा ज्ञान जब वहां से आ रहा है फिर कोई किताबों और तर्क का सहारा क्यों ले।

    ‘ट्विटर’ के जवाब में नया हथियार ‘कू’ खड़ा किया गया है। जिसे देखो वो ‘कूजीवी’ बनने को बेकरार हुआ जा रहा है। कितने ही ट्विटरजीवियों ने अपने कूजीवी बनने की घोषणा कर दी है। हालांकि मैं अभी उस दुनिया में गया नहीं हूं पर लोग बताते हैं कि वहां ‘तू मेरी, मैं तेरी पीठ खुजाऊं’ टाइप विचारधारा का बड़ा बोलवाला है। यथास्थितिवादियों की बड़ी जमात वहां मौजूद है।

    अब किसको क्या कहिएगा सबके अपने खेल निराले हैं। जिसकी गोटी जहां फिट हो जाए उसी की जय-जय है।

    देख रहा हूं इन दिनों ‘जीवी’ टाइप लोग बहुत जोर मार रहे हैं। कहीं बुद्धिजीवी की चर्चा है तो कहीं आंदोलनजीवी की। कुछ अतीतजीवी अपने अतीत में डूबे रहकर ही खुश हैं। दूसरी तरफ व्यंग्यकारजीवी हैं, जो व्यंग्य न लिखकर सबकुछ लिख रहे हैं। राजनीतिक व्यंग्य परिदृश्य से गायब हो चुके हैं। बाजार के असर ने व्यंग्य और व्यंग्यकार को ‘बाजारूजीवी’ बना दिया है। तो, फेसबुकजीवी कविता का कचूमर निकलने में तुले हैं।

    जिधर नजर उठाकर देखता हूं ड्रामा ही ड्रामा नजर आता है। महीनों से आंदोलनरत किसानों को ‘आंदोलनजीवी’ होने का तमगा दे दिया गया है। किसानों के मुद्दे पर ट्विटरजीवियों और कूजीवियों में जमकर बहस चल रही है। बहस में तर्क कम कुतर्क अधिक नजर आ रहे हैं। बीच में किसी को टोकने का सवाल ही पैदा नहीं होता। क्योंकि सोशल मीडिया पर टोका-टाकी ‘गुनाह’ की श्रेणी में आती है। इसीलिए मैं सबकुछ अपनी आंखों के समक्ष घटते हुए देख रहा हूं। न किसी से तर्क कर रहा हूं न कुतर्क। फिलहाल, ‘मूकजीवी’ बना हुआ हूं।

    ट्विटरजीवियों और कूजीवियों के बीच यह तनातनी अभी थमने वाली नहीं। यह जारी रहेगी। सरकारें आएंगी-जाएंगी मगर जो दीवार एक बार खींच गई है, इसका टूट पाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। मुझ जैसा दलविहीनजीवी इस पसोपेश में है कि कहां जाए। कूजीवी मैं हो नहीं सकता, सोच रहा हूं कि ट्विटरजीवी ही बना रहूं। लेकिन अपने तर्क अपने तरकश में ही रखूंगा। इन्हें बाहर निकलना फिजूल है। सोशल मीडिया पर तर्क और तर्कशील व्यक्ति की कोई ‘औकात’ नहीं।

    Shagun

    Keep Reading

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026
    Media's 'feat' regarding the cartoon—

    कार्टून की बात में मीडिया का पराक्रम –

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading