Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    ShagunBy ShagunJuly 14, 2026 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 74

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित प्रदर्शन 23 दिन से अधिक समय से चल रहा है। इस आंदोलन की मुख्य मांग NEET-UG 2026 पेपर लीक की घटना के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है, साथ ही परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के सुधार हैं। इस मुद्दे पर छात्रों के बीच व्यापक आक्रोश है और कम से कम 11 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।

    शिक्षा व्यवस्था में गहरी सड़न को देखते हुए प्रसिद्ध लद्दाखी शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से इस आंदोलन में शामिल हो गए और आमरण अनशन पर बैठ गए। अब यह अनशन 17 दिन से अधिक का हो चुका है। वांगचुक ने स्पष्ट कहा है कि वे तब तक नहीं रुकेंगे जब तक सरकार जवाबदेही तय नहीं करती।

    दुर्भाग्य से सरकार का रवैया अब तक पूरी तरह असंवेदनशील रहा है। याद रहे, 2011 में अन्ना हजारे का अनशन मात्र 11वें दिन सरकार ने तुड़वा दिया था, लेकिन यहां 17 दिन बीत गए हैं, फिर भी कोई संवाद या ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जबकि कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा में बड़े सुधार -परीक्षा लीक रोकने की ठोस व्यवस्था, छात्रों को मुआवजा और सिस्टम में जवाबदेही- चाहती है।


    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.भूख हड़ताल अब बंद कीजिए :

    जंतर मंतर पर कई दिनों से CJP का प्रदर्शन चल रहा है। सोनम वांगचुक जी कई दिनों से वहाँ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। हम उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफ़ा देना चाहिए। मेरी सोनम वांगचुक जी से अपील है कि अपनी भूख हड़ताल अब बंद कीजिए। आप देश की धरोहर हैं। मैं परसों, 16 जुलाई को शाम 5 बजे जंतर मंतर जाकर उन्हें अपना समर्थन दूंगा। – अरविन्द केजरीवाल ( ट्वीट) https://x.com/ArvindKejriwal/status/2076939467668209898/video/1


    मालूम हो कि IIT कानपुर के पूर्व प्रोफेसर और पर्यावरण कार्यकर्ता डॉ. जी.डी. अग्रवाल ने गंगा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए सरकार की लापरवाही के विरोध में 111 दिनों तक आमरण अनशन किया था। 2018 में 111वें दिन उनकी मृत्यु हो गई। न सरकार ने उनकी मांग मानी, न मीडिया ने उनके संघर्ष को पर्याप्त कवरेज दिया।

    आज सोनम वांगचुक उसी राह पर चल रहे हैं। इतिहास दोहराया जा रहा है। सरकार इनकी मांगों को मानने वाली नहीं दिख रही। ऐसे में सोनम वांगचुक को आमरण अनशन छोड़ देना चाहिए- उनकी जान किसी एक इस्तीफे से कहीं बढ़कर है।Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    धर्मेंद्र प्रधान जी का इस्तीफा लेकर भी क्या हासिल होगा? उनकी जगह कोई और मंत्री आ जाएगा, लेकिन सिस्टम वैसा का वैसा ही चलेगा। परीक्षा लीक, अनियमितताएं और जवाबदेही की कमी बनी रहेगी। समस्या का हल सिर्फ एक मंत्री के इस्तीफे में नहीं है – यह पूरे शिक्षा तंत्र में सुधार, पारदर्शिता और संस्थागत जवाबदेही में है।

    जिद अच्छी नहीं है। खा-पीकर, ताकत बनाकर लम्बा संघर्ष करना चाहिए। एक कार्यकर्ता की मृत्यु आंदोलन को मजबूत नहीं करती, बल्कि सिस्टम की उदासीनता को और उजागर करती है।

    सरकार को चाहिए कि वह संवाद का रास्ता अपनाए और छात्रों के भविष्य को लेकर ठोस कदम उठाए। सोनम वांगचुक जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं को जिंदा रहकर लड़ने दें – क्योंकि बदलाव के लिए उनकी आवाज और उनका संघर्ष दोनों जरूरी हैं।

    समस्या का समाधान प्रतीकात्मक विरोध या एक इस्तीफे में नहीं, बल्कि निरंतर जन-दबाव, नीतिगत सुधार और सच्ची जवाबदेही में है।

    Shagun

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading