माइल स्टोन फ़िल्म एंड एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म ‘बाजी’ का अनाउंसमेंट आज पटना में किया गया। इस मौके पर अभिनेत्री अक्षरा सिंह, अभिनेता राकेश मिश्रा, फिल्म के निर्माता राघवेंद्र सिंह, निर्माता-निर्देशक कमलेश सिंह, गीतकार सह पूर्व मंत्री विनय बिहारी, मनोज मतलबी और गीतकार पवन पांडेय मौजूद रहे, जिन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस फिल्म के जरिये अक्षरा सिंह और राकेश मिश्रा ‘बाजी’ लगाने वाले हैं।
इस फिल्म की शूटिंग मई महीने में रांची और इसके आप पास के इलाकों में होगी। फिल्म संभवत: जुलाई- अगस्त में थियटरों में होगी। वहीं, इस मौके पर गीतकार पवन पांडेय का जन्मदिन भी मनाया गया।
इससे पहले फिल्म ‘बाजी’ को लेकर निर्देशक कमलेश सिंह ने बताया कि ‘बाजी’ की कहानी पटना, बनारस जैसे छोटे शहरों से शुरू होती है और दूसरे शहर तक जाती है। हीरो फिल्म में दर्शकों को सरप्राइज देने वाले हैं, जिसका खुलासा हम अभी नहीं करेंगे। अभी बस इतना बता सकते हैं। तकनीकी रूप से हम भोजपुरी में अच्छी फिल्म बना रहे हैं। सारे तकनीशियन बॉलीवुड इंडस्ट्री वाले होंगे। इस फिल्म का ट्रीटमेंट अलग है। ये लैंग्वेज सिर्फ भोजपुरी है। स्टोरी पूरी तरह से शहर की है, क्योंकि हम कहानी को गांव लेकर नहीं जा रहे हैं। फिल्म में हम धोती, कुर्ता, बैलगाड़ी कुछ नहीं दिखा रहे हैं।







