Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    क्राइम सीरीज ‘मौका-ए-वारदात’ में होगा सबसे बड़े रहस्यमयी अपराधों का खुलासा

    ShagunBy ShagunMarch 2, 2021 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 598

    अपराध की दुनिया में और हमारे बीच सिर्फ एक ही फर्क है और वह है मुमकिन और नामुमकिन का। हम जिन चीजों को नामुमकिन समझते हैं, वो अपराध की दुनिया में मुमकिन हैं, और जब हम नामुमकिन अपराधों की कहानियों के बारे में सुनते हैं, तो ये हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? आपकी कल्पना को चुनौती देने और आपको चौंकाने के लिए ऐसी ही नामुमकिन अपराधों की असाधारण कहानियों को प्रस्तुत कर रहा हैं एण्डटीवी का नया शो ‘मौका-ए-वारदात’ जो एक दिलचस्प वीकडे क्राइम सीरीज है।

    इस शो में मनोज तिवारी, रवि किशन और सपना चौधरी हैरान कर देने वाले अपराधों की झलक दिखाते हुए नजर आएंगे। रविराज क्रिएशंस, हेमंत प्रभु स्टूडियोज, एएंडआई प्रोडक्शंस और स्पेसवॉकर फिल्म्स द्वारा निर्मित, मौका-ए-वारदात का प्रीमियर एण्डटीवी पर 9 मार्च 2021 को शाम 7 बजे होगा और इसका प्रसारण हर सोमवार से शुक्रवार किया जाएगा।

    बता दें कि असली लोकेशंस की पृष्ठभूमि पर बनाए गए, ‘मौका-ए-वारदात’ में अविश्वसनीय और अकल्पनीय अपराधों और उनके दृष्टिकोण तथा अंजाम देने की विधि को अलग-अलग कहानियों में पेश किया जाएगा।

    बिजनेस हेड, विष्णु शंकर कहते हैं, “क्राइम शोज निश्चित रूप से हमेशा से ही आकर्षण के केंद्र रहे हैं क्योंकि दर्शकों का खिंचाव हमेशा इस रहस्य की तरफ रहता है कि यह किसने किया और ऐसा करने के पीछे क्या मकसद था। पहली बार हम आपके सामने एक ऐसा शो पेश करने जा रहे हैं जो बहुत ही अनोखे और असंभव लगने वाले अपराधों को दर्शाता है, जो आपकी सोच के परे है और आप इस बात से हैरान होंगे कि आखिर इसे कैसे किया गया, न कि इसे किसने और क्यों किया? आखिर यह हुआ तो हुआ कैसे?

    मनोज तिवारी कहते हैं, “मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। अपराध एक डरावना और अक्सर जिंदगी में हलचल मचाने वाला हिस्सा होता है। जब भी कोई अपराध होता है, तो हर व्यक्ति चौंक जाता है और उसे इतना उत्सुक कर देता है कि वह यह पता लगाना चाहता है कि क्या हुआ, क्यों हुआ और इसके पीछे कौन है?

    रवि किशन कहते हैं, “हमारे आसपास हम हर दिन बहुत सारे अपराधों की कहानियां या तो पढ़ते हैं या सुनते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये घटनाएं परेशान करने वाली होती हैं। लेकिन कुछ बेहद चौंकाने वाली और आपके दिमाग को हिलाकर रखने वाली होती हैं कि आप यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं आखिर इतना जघन्य अपराध कैसे किया गया। साथ ही नामुमकिन सा दिखने वाला अपराध मुमकिन कैसे हुआ। मैं कई शोज का हिस्सा रहा हूँ, लेकिन मौका-ए-वारदात का काॅन्सेप्ट बिल्कुल नया और अलग है। यह सबसे अविश्वसनीय अपराधों की मनोरंजक कहानियों को दर्शाता है।”

    सपना चौधरी कहती हैं, “मुझे जो चीज मौका-ए-वारदात में सबसे ज्यादा अलग लगी, वह यह है कि इस शो कि कहानी को एक महिला नायक के नजरिए से दर्शाया जाएगा। यह महिला नायक अकल्पनीय अपराधों के रहस्य को सुलझाएगी, जो इस शो की मुख्य खासियत है और इसे दर्शकों के लिए एक देखने लायक प्रस्तुति बनाती है।”

    रविराज क्रिएशंस के निर्माता-निर्देशक, रविराज महतो कहते हैं, “जब भी हम किसी क्राइम शो के बारे में सोचते हैं, तो उसमें हर मिनट की कई डिटेल्स होती हैं, जैसे कहानी के काॅन्सेप्ट से लेकर उसे विजुअल द्वारा दर्शाने तक, हर चीज को हमें समझने की आवश्यकता पड़ती है। मौका-ए-वारदात के लिए जो कहानियां चुनी गई हैं, वे असल जिंदगी के सबसे रोमांचक और रहस्यमयी घटनाओं से प्रेरित हैं। दर्शकों की भावनाओं को समझते हुए बनाया गया यह काल्पनिक शो अपनी अप्रत्याशित घटनाओं के साथ दर्शकों को उनकी सीट से बांधकर रखेगा।”

    Shagun

    Keep Reading

    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    'The Narmada Story' Creates a Digital Sensation!

    ‘द नर्मदा स्टोरी’ ने मचाया डिजिटल तहलका!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    May 20, 2026
    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    May 20, 2026
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading