Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण द्वारा दिया गया वागले नाम बहुत ही शानदार है

    ShagunBy ShagunMarch 5, 2021 Featured No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 670

    इस बार सोनी सब पर वागले की दुनिया के साथ लौटकर कैसा लग हो रहा है?

    मुझे बहुत ही अच्छा लग रहा है क्योंकि ‘वागले की दुनिया’ मेरी ज़िंदगी में सबसे महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। आर के लक्ष्मण द्वारा दिया गया वागले नाम बहुत ही शानदार है और अब यह लोगो के दिमाग में छप चुका है। मुझे दर्शकों और प्रशंसकों द्वारा अक्सर ” अंजन वागले श्रीवास्तव” के नाम से ही बुलाया जाता था। एक ऐसे शो के साथ वापसी करना जिसने मुझे वागले के रूप में घर-घर में पहचान दिलाई, एक बहुत ही अच्छा एहसास है। इस नए युग में मुझे एक बार फिर से श्रीनिवास की ज़िंदगी जीने का मौका मिला है।

    क्या वजह थी कि आपने ‘वागले की दुनिया’ के नए वर्जन में काम करने के लिए हामी भरी?

    चूंकि इस साल आर के लक्ष्मण का शताब्दी वर्ष है और मैं उन्हें अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता था क्योंकि उन्होंने मुझे एक ऐसी कला से परिचित करवाया जिसने पूरी तरह से मेरा मन मोह लिया। उन्होंने हमेशा मेरे काम को प्रोत्साहित किया जो मुझे मेरा सबसे बेहतरीन देने के लिए प्रेरित किया और नीतजा सामने है। मूल रूप से, मुझे लगता है मैं आज जो कुछ भी हूं वो मुझे ‘वागले की दुनिया’ ने ही बनाया है और मैं इस शो के लिए कभी मना नहीं कर सकता। इसलिए, मैं एक बार फिर से इस शो का हिस्सा बनकर खुश हूं।

    इस बार दर्शक ‘वागले की दुनिया’ से क्या उम्मीद कर सकते हैं?

    एक चीज़ है, जो लगातार बनी हुई है, वो ये है कि 80 के दशक में भी लोग संघर्ष कर रहे थे और अभी भी कर रहे हैं- उनके सिर्फ मुद्दे नए हैं। इसलिए, 32 साल के बाद भी मेरे किरदार के मूल मुद्दे कोविड के समय के बाद भी वही हैं। तब भी और अब भी वागले ने कोई प्रचार नहीं किया- उसने सिर्फ अपने विचार साझा किए और दर्शकों को फैसला करने दिया। इसलिए, प्रशंसक इस युग के एक साधारण और आम आदमी की समस्याओं को देखने की उम्मीद कर सकते हैं। मेरी भूमिका मुख्य रूप से मेरे बेटे की कहानी को आगे बढ़ाने और उसके सफर और उपलब्धियों में उसका समर्थन करने की है। यह कहानी उन नई समस्याओं पर फोकस करती है जिनका सामना राजेश वागले करेगा और इसके साथ ही वागले परिवार कैसे इन समस्याओं से डील करेगा। इस शो में उन पारिवारिक मूल्योंं को बहुत ही खूबसूरती के साथ दर्शाया है जो राजेश को उसके माता-पिता से विरासत में मिली है और यह देखना होगा कि कैसे वो इस युग में उन्हें रखेगा।

    कृपया हमें अपने किरदार श्रीनिवास वागले के बारे में कुछ बताइये?

    श्रीनिवास वागले अभी भी वही श्रीनिवास वागले ही है, फर्क बस इतना है कि अब वह रिटायर हो चुका है और अपने बेटे, बहु और पोते के साथ रहता है। वह अपने बेटे के पास रहना चाहता है, लेकिन इसके साथ वह अपने कंफर्ट ज़ोन को छोड़ना नहीं चाहता। वह नासमझ है और बिना किसी इरादे के वह छोटी-छोटो मुसीबतें खड़ी करता रहता है। श्रीनिवास ने राजेश को अपने करीब रखने के लिए प्रशंसा की लेकिन उसके बारे में हर किसी से शिकायत की।, “बोरीवली में घर नहीं लेना चाहिए था.. ये बैकवॉटर का बदबू आता रहता है हमेशा ..नहीं? मैं उन टिपिकल श्रीनिवास वागले की बारीकियों को ज़िंदा रख रहा हूं जोकि आरके लक्ष्मण ‘वागले की दुनिया’ में चाहते थे।

    ये ‘वागले की दुनिया’ आज के समय की आम आदमी के द्वारा झेली जा रही परेशानियों पर फोकस करेगी, तो आपके अनुसार पहले की वागले की दुनिया और इस नए वर्जन के मुद्दों के बीच क्या बदला है?

    मुझे लगता है कुछ मुद्दे अभी भी नहीं बदले हैं। भारत का आम आदमी अभी भी उन समस्याओं से परेशान है जो वह पुराने समय में झेल रहा था। लेकिन कुछ मायनों में, मैं ये कह सकता हूं कि आज के समय में अलग-अलग कम्पीटशन के कारण दिक्कते काफी बढ़ी हैं और लोगो के जीने का तरीका बदल गया है। हमारे लेखक, आम आदमी के कुछ ऐसे मुद्दों को लिया है जो हमारे आसपास बहुत ही आम है और मुझे लगता है कि यही चीज़ हमारे दर्शकों को शो और उनके किरदारों से जोड़गी। इसलिए 32 साल के बाद भी मेरे किरदार के आम मुद्दे वही रहने वाले हैं। तब भी और अब भी वागले ने कोई प्रचार नहीं किया- उसने सिर्फ अपने विचार शेयर किए और दर्शकों को फैसला करने दिया।

    ‘वागले की दुनिया’ में परिवार की तीन पीढ़ियां होंगी। आज के समय में संयुक्त् परिवार के महत्व पर आपके क्या विचार है?

    मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण हैं क्योंकि संयुक्त परिवार का ये कॉन्‍सेप्ट भारत को फिर से एकजुट कर सकता है। ‘वागले की दुनिया’ ने इस कॉन्‍सेप्ट को बहुत ही सुन्दर तरह से दर्शाया है। मैं इस बात से सहमत हूं कि संयुक्त परिवार की अपनी चुनौतियां हो सकती है लेकिन एक-दूसरे के प्रति प्यार और देखभाल करना एक खुशहाल ज़िंदगी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

    ‘वागले की दुनिया’ को दोबारा काम करने से पहले आपके मन में किसी तरह की आशंका थी?

    हां, मुझे वापसी करने से पहले मन में थोड़ी आशंका थी। मुझे डेली सोप के करने के लिए कई अलग-अलग ऑफर्स आए लेकिन मैंने एक भी स्वीकार नहीं किया। मुझे ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए और फिल्मों के लिए कई ऑफर्स आ रहे हैं और मुझे लगता है एक कलाकार के रूप में ‘वागले की दुनिया’ ने जो मुझे बनाया है ये उसी का परिणाम है। मैं सीरियल्स करने के लिए उत्सुक नहीं था लेकिन मैं खुद को रोक नहीं पाया क्योंकि यह वागले की दुनिया थी। मुझे शुरू में इस तथ्य को लेकर आशंका हो रही थी कि लोग मुझे सीनियर वागले के रूप में अब स्वीकार नहीं करेंगे और उनकी उम्मीदें बहुत अधिक होंगी।

    मैंने भारती से पूछा और वह भी इस शो को करने के लिए मान गई और जब मैंने आतिश से ये स्क्रिप्ट सुनी, तब जाकर मैंने एक राहत की सांस ली क्योंकि मुझे इस बात का यकीन था कि आतिश कपाड़िया बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और मुझे उनपर पूरा विश्वास है।

    बता दें कि ‘वागले की दुनिया: नई पीढ़ी नए किस्से’ का प्रशारण हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी सब पर होता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading