15 से अधिक कॉलेज के सैकड़ों छात्र -छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग
लखनऊ 8 मार्च, 2021: शिया पी. जी. कालेज में आज अंतरमहाविद्यालयीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘एक्सप्रेशन: यूथ फेस्ट 2021’’ का विविध प्रतियोगिताओं के साथ आगाज किया गया। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर अकबर समी ने एक्सप्रेससंस का बैनर रिलीज करके युथ फेस्टिवल का औपचारिक उदघाटन किया।
https://youtu.be/aTc_v4QJy2k
सफलता पाने के लिए लगन और मेहनत बहुत जरूरी है: अकबर समी
अकब़र समी ने कहा कि छात्र/छात्राओं के लिए पढ़ाई तो आवश्यक है ही, पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से उनके अन्दर छिपी हुई प्रतिभा सामने निखर कर आती है और वो इस छिपी हुई प्रतिभा के माध्यम से अपने समाज को एक नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए लगन और मेहनत बहुत जरूरी है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और मानवता को बढ़ावा देता है: यासूब अब्बास
इस मौके पर शिया कॉलेज के मजलिसे उलेमा के सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और मानवता को बढ़ावा देता है और उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय में इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे।
बता दें कि दो दिन चलने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव में 15 कॉलेजों की टीमों ने भागेदारी की। शिया कॉलेज में आयोजित एक्सप्रेसंस की थीम ‘‘मेरा गावँ मेरा देश’’ है। इसी थीम के अनुसार पूरे महाविद्यालय परिसर को गावँ की तरह सजाया गया है। कल 9 मार्च को पुरस्कार वितरण के साथ यूथ फेस्टिवल का समापन होगा। आज डिबेट, एक्सटेम्पोर, रंगोली, कोलाज मेकिंग, मेंहदी, आरजे हंट , टी-शर्ट पेंटिंग, फिल्म रिव्यू, ग्राफिटी, फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम की संयोजन डाॅ जर्रीन जे़हरा रिज़वी ने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मडल में गिरी इंस्टीट्यूट से डाॅ प्रशान्त त्रिवेदी, विद्यांत कालेज में एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ मनीष हिंदवी, हिन्दुस्तान अखबार में संवाददाता श्रीमती आंचल अवस्थी, एक्सटेम्पोर में डाॅ नीतू बत्रा तथा मीना राना, रंगोली व कोलाज मेकिंग में रिषी श्रीवास्तव, मेंहदी में नासिर अब्बास, आरजे हंट में आरजे मिर्ची के नाम से प्रसिद्ध प्रतीक भारद्वाज मौजूद रहे।
आज के कार्यक्रम में प्रबंध-समिति के सदस्य मोजिज रिजवी, बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के सदस्य डॉ सरवत तकी, डाॅ प्रदीप शर्मा, कोआर्डिनेटर, पत्रकारिता व जनसंचार विभाग, डाॅ शुएब अहमद, इंचार्ज, बीकाॅम, डाॅ एजाज़ अब्बास, फारसी विभाग, आर्ट्स फैकल्टी के प्रिसिंपल इंचार्ज, डाॅ सरताज़ शब्बर रिज़वी, डाॅ शुजा़त हुसैन, कोआर्डिनेटर, एमकाॅम, डाॅ मीसम मुबारक, कोआर्डिनेटर, बीबीए (आईबी) आदि मौजूद रहे।







