Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    मेले की छोटी सस्ती पुस्तकों में समाया हैं बड़ा और अहम ज्ञान

    ShagunBy ShagunMarch 10, 2021Updated:March 10, 2021 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548

    बाल संग्रहालय चारबाग में लखनऊ बुक फेयर-2021: छठा दिवस

    लखनऊ, 10 मार्च 2021: बात समझ में आ जाए तो किताबों के चन्द अक्षर, चन्द अल्फाज हमारी समूची जिंदगी बदल देती हैं। धर्म और अध्यात्म का मार्ग प्रशस्त करती हैं बाल संग्रहालय लान चारबाग में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अनेक पुस्तकें हैं। यहां किताबों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत छूट है तो कई दुकानों में 60 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। निःशुल्क प्रवेश वाला यह मेला यहां 14 मार्च तक रोज सुबह 11 से रात नौ बजे तक जारी रहेगा।

    धर्म और अध्यात्म के रास्ते खोलती किताबें

    रामकृष्ण मठ के स्टाल पर रामकृष्ण परमहंस व स्वामी विवेकानन्द के साहित्य में शिकागो वक्तृता किताब केवल पांच रुपये की है तो अनेक किताबें छह, 10, 15 रुपये में हैं। इनके साथ ही प्रेरक कथाएं, प्रेरक प्रसंग और उपनिशद आदि पर किताबें हैं। प्रकाशन संस्थान के स्टाल पर बौद्ध दर्शन और राहुल सांकृत्यायन की दर्शन दिग्दर्शन व ऋग्वैदिक आर्य जैसी किताबें हैं। दर्शन पर ऐसी ही कुछ किताबें प्रकाशन विभाग के स्टाल पर भी हैं।

    अहमदिया मुस्मिम कम्यूनिटी स्टाल पर हिंदी, उर्दू व अंग्रेजी में अनूदित कुरआन के साथ ही वूमन इन इस्लाम, मिर्जा ताहिर की मजहब के नाम पर खून आदि किताबें हैं। यहां विश्व संकट और शांतिपथ जैसी किताबें पुस्तक प्रेमियों को निःशुल्क दी जा रही हैं। रेशनल थिंकर्स कैसे के स्टाल पर प्रो.बीएन पाण्डेय की इतिहास के साथ यह अन्याय, सैयद हामिद अली के परलोक और उसके प्रमाण, स्वामी लक्ष्मीशंकराचार्य की इस्लाम आदर्श या आतंक जैसी पुस्तकें हैं। धर्म-अध्यात्म से सम्बंधित पुस्तकें अन्य स्टालों पर भी हैं।

    मेला गतिविधियों के बारे में निदेशक आकर्ष चंदेल ने बताया कि आप्टिकुम्भ में ग्लूकोमा सप्ताह के तहत 13 मार्च को शाम चार बजे विजन फार लाइफ केअर योर आइज जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सक आंखों के स्वास्थ्य पर चर्चा करेंगे। मेले में आप्टिकुम्भ स्टाल पर सम्पूर्ण नेत्र जांच शिविर में नेत्र परीक्षण हो रहा है।

    आज मेले की शुरुआत काव्य समारोह से हुई। जीतेश श्रीवास्तव के संचालन में चल रहे विश्वम महोत्सव में आज नवयुग गल्र्स कालेज की छात्राओं आरुषि आदि ने समूह नृत्य के संग ही अन्य प्रस्तुतिया पेश कीं। अनन्या, निशा, कशिश, कृषिका सोनी, ऋतिका सोनी के साथ ही स्कूल आफ मैनेजमेण्ट एण्ड सांइसेज़ और भातखण्डे संगीत संस्थान के युवाओं ने कार्यक्रम पेश किये। वसुंधरा फाउण्डेशन के कार्यक्रम में योगेश प्रवीन का सम्मान हुआ। संजय मल्होत्रा हमनवां के संयोजन में हुए सम्मान समारोह में शबाहत हुसैन विजेता ने भी विचार व्यक्त किये। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों के बीच आत्मनिर्भर भारत पर परिचर्चा चली। फोटोग्राफर्स क्लब की प्रदर्शनी का उद्घाटन संजय शर्मा व अनीश खान वारसी ने किया।

    Lucknow Book Fair -2021 at Children's Museum Charbagh: Sixth Day
    Shagun

    Keep Reading

    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    Aliens have arrived on Earth; this is the real reason why flights are being grounded: Stephen King

    धरती पर एलियंस आ गए हैं, उड़ानों के रोके जाने का असली कारण यही है : स्टीफन किंग

    School of Shoulders: An Inspiring Tale of Overcoming Struggles to Reach One’s Goal

    कंधों की पाठशाला: संघर्षों को मात देकर मुकाम हासिल करने की प्रेरणादायक दास्तान

    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों पर ईरान का कड़ा रुख, तेहरान ने समझौते की उम्मीदों पर फेरा पानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    November 16, 2026
    Curbing the threat from drones: India’s defense to be bolstered by Israeli technology—a major partnership between RRP Defence and Mactech!

    ड्रोन के खतरों पर लगेगी लगाम: भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, RRP डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी!

    November 16, 2026
    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    November 16, 2026
    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    November 16, 2026
    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    November 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading