मुंबई, 10 मार्च, 2021: फ्री-टू-एयर हिंदी जीईसी, शेमारू टीवी, जो शेमारू एंटरटेनमेंट अब एक बार फिर अपने एचएसएम दर्शकों के लिए उनका सबसे पसंदीदा शो ‘एक बूंद इश्क़’ लेकर आ गया है। यह शो 20 फरवरी, 2021 से हर दिन रात 9 बजे, शेमारू टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।
शो की कहानी तारा नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई है। वह काफी खुश और एक भाग्यशाली लड़की है, जो अपनी विधवा माँ और भाई-बहनों के लिए एकमात्र सहारा है। मगर, उसकी खुशियों को नज़र लगते देर नहीं लगती।
दरअसल, उसे अपनी बिगड़ती फाइनेंसियल कंडिशन के कारण एक संपन्न परिवार में शादी के प्रस्ताव को मज़बूरी में स्वीकार करना पड़ता है, जहां उसकी शादी एक बलात्कार के दोषी से तय होती है। इन सबके बीच, उसका ध्यान एक ऐसे व्यक्ति पर जाता है, जो बेहद ही शक्तिशाली होता है। इस धुंधली पहचान और अपरंपरागत वैवाहिक संबंधों से जुड़ी यह अनूठी कहानी ‘एक बूंद इश्क़’ अपने दर्शकों को हर बार एक सस्पेंस के साथ खुद से जोड़कर रखेगा। हम यूं कहें तो यह एकमात्र ऐसा शो है, जो ज़िंदगी के हर पहलू को दिखाने की कोशिश करता है। इसके हर एपिसोड में आपको हर करैक्टर की अलग-अलग भावनाओं को देखने का मौका मिलेगा।
इस शो के वर्तमान में करैक्टर तारा और मृत्युंजय के बीच नफ़रत भरे प्यार के संबंधों को दिखाएगा जाएगा। इसके बाद आप देखते हैं कि कैसे दोनों विवाहित जोड़े के रूप में अपने बीच बुने नए बंधन का पता लगाते हैं, जो उनके बीच अनजाने में उत्पन्न हो जाता है। आप इस शो से शेमारू टीवी के चैनल पर हर रोज रात 9 बजे और अगले दिन सुबह 10 बजे जुड़ सकते हैं।







