Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    मूकबधिर जूडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम, हरियाणा की वर्षा व यूपी की शबनम ने किया कमाल

    ShagunBy ShagunMarch 20, 2021 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 673

    सीनियर में उत्तर प्रदेश के अमान व जम्मू कश्मीर के विशाल खजौरिया ने बाजी मारी

    लखनऊ, 20 मार्च 2021: राष्ट्रीय दृष्टिबाधित एवं मूकबधिर जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन मूकबधिर खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाये। इस प्रतियोगिता में उनका करतब देख उनकी दिव्यांगता काफी पीछे चली गयी। सब जूनियर बालिका (25 किग्रा) में जहां हरियाणा की वर्षा अव्वल रहीं, वहीं सब जूनियर बालिका (40 किग्रा) में उत्तर प्रदेश की शबनम ने बाजी मारी। वहीं सीनियर वर्ग मूकबधिर पुरुष (60 किग्रा) में उत्तर प्रदेश के अमान खान अव्वल रहे तो वहीं सीनियर वर्ग मूकबधिर पुरुष (66 किग्रा) में जम्मू-कश्मीर के विशाल खजौरिया ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

    केडी सिंह स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को मूकबधिर खिलाड़ियों के बीच मैच का आयोजन हुआ। इसमें सब जूनियर वर्ग मूकबधि बालिका (25 किग्रा) में हरियाणा की वर्षा प्रथम, उत्तर प्रदेश की पलक दूसरे व उत्तर प्रदेश की जरीन तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं सब जूनियर वर्ग मूकबधिर बालिका (40 किग्रा) में उत्तर प्रदेश की शबनम प्रथम, मध्य प्रदेश की आकांक्षा दूसरे व हरियाणा की अंजली व उत्तर प्रदेश की बेनजीर तीसरे स्थान पर रहीं।

    वहीं वहीं सब जूनियर वर्ग मूकबधिर बालिका (30 किग्रा) में हरियाणा की आस्था प्रथम, दिल्ली की प्रिया यादव दूसरे व दिल्ली की जैनब तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि वहीं सब जूनियर वर्ग मूकबधिर बालिका (44 किग्रा) में उत्तर प्रदेश की आयूषी प्रथम, उत्तर प्रदेश की अक्सा बाने दूसरे व हरियाणा की भारती व हरियाणा की ही रश्मी तीसरे स्थान पर रहीं।

    वहीं सीनियर वर्ग पुरूष (60 किग्रा) में उत्तर प्रदेश के अमान खान प्रथम, हरियाणा के अक्षय दूसरे तथा उत्तर प्रदेश के शाहरूख खान व हरियाणा के राहुल तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग पुरूष (66 किग्रा) में जम्मू-कश्मीर के विशाल खजौरिया प्रथम स्थान पर रहे। वहीं हरियाणा के कुलदीप दूसरे स्थान पर जबकि महाराष्ट्र के शुभम व छत्तीसगढ़ के यादवेन्द्र गौतम तीसरे स्थान पर रहे।

    इस प्रतियोगिता में विजेताओं को यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक आयुक्त रंजन कुमार व महेश गुप्ता ने पुरस्कृत किया। बृजेश पाठक ने निधि से इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन को जूडो मैट्स प्रदान करने की घोषणा की। इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के सचिव मुनव्वर अंजार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही देखना चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    Grand Launch of 'Gudiya Ka Byah'—an Engaging Radio Play for Children

    बच्चों के लिए दिलचस्प रेडियो नाटक ‘गुड़िया का ब्याह’ का भव्य विमोचन

    Public toilet to be constructed soon at Bhoothnath Market!

    लखनऊ : भूतनाथ मार्केट में जल्द बनेगा पब्लिक टॉयलेट!

    A spectacular start to the U.P. Chess Championship!

    यू.पी. चेस चैंपियनशिप में धमाकेदार शुरुआत!

    India Autism Center celebrates neurodiverse athletes and advances inclusive sporting ecosystem through Sports for All

    ऑटिज्म वाले 4 बच्चों ने रचा इतिहास! 60 किमी समुद्री तैराकी पूरी कर जीता सम्मान

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    Lucknow District Age-Group Chess Championship 2026-27 Begins

    लखनऊ जिला शतरंज आयु वर्ग चैंपियनशिप 2026-27 शुरू

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading