Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    पूर्णिमा की रात, छोटे-छोटे रहस्यों से बांधेगा शो ‘हीरो- गायब मोड ऑन’

    ShagunBy ShagunMarch 24, 2021 TV / Smart Phone No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 805

    सोनी सब के फैंटेसी ड्रामा शो ‘हीरो – गायब मोड ऑन’ ने अपनी रोमांचक कहानी में इस बार हीरो (अभिषेक निगम) रिंग बियरर (अंगूठी पहनने वाले) को ढूंढने की दंश (मनीष वाधवा) की योजना पर पानी फेरने के लिए तैयार है। इस जोड़ी के बीच तगड़ा युद्ध देखने को मिलेगा और यह अंतिम मुकाबला उस रात को होगा, जब फुल मून और हीरो दोनों ही अपने चरम पर होते हैं।

    आगामी एपिसोड्स में, हीरो को ज़ारा (येशा रुघानी) पर दंश द्वारा लगाए गए बग के बारे में पता चलता है और वह उसे नष्‍ट कर देता है। दंश को शुक्राचार्य (अजय गेही) से पता चलता है कि चांद की स्थिति और इस रात उसकी ताकत उसे अंगूठी पहनने वाले, हीरो को पकड़ने में मदद कर सकती है क्‍योंकि वह उसके सामने आने वाला है। शुक्राचार्य के संदेश के मुताबिक, पूर्णिमा की रात की चांदनी में हीरो एक ही स्‍थान पर दंश, रॉकी और ज़ारा के सामने नजर आने लगता है। एक ओर, जहां ज़ारा बच जाती है, वहीं दूसरी ओर, हीरो और दंश के बीच जबर्दस्‍त मुकाबला होने वाला है।

    दंश के सामने हीरो की पहचान का खुलासा होगा?

    अभिषेक निगम उर्फ हीरो ने बताया, “हीरो का किरदार निभाना मेरे लिए हमेशा से आकर्षक रहा है। जिस तरह से इसमें कई रहस्यों का खुलासा हो रहा है, वह निश्चित रूप से दर्शकों को मस्‍ती के साथ-साथ भावनाओं के सफर पर लेकर जाएंगे। हीरो आमने-सामने की लड़ाई में दंश का सामना करने के लिए तैयार है। इससे काफी तबाही मचेगी क्‍योंकि यह वीर के लिए भी एक परीक्षा है जिसमें वह अपने पिता अमलनंदा के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। दरअसल, अमलनंदा ही दंश है। दर्शकों के लिए छोटे-छोटे रहस्यों को जानना वाकई दिलचस्प होगा क्योंकि यह शो जल्द ही कुछ असली खुलासे करने वाला है।”

    मनीष वाधवा उर्फ़ दंश ने कहा, “शो में दंश का मेरा किरदार हर दिन चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है लेकिन दर्शकों को इसमें दिलचस्‍प मोड़ लगातार नजर आते रहेंगे। अब दंश और हीरो के बीच युद्ध होने जा रहा है, तो ऐसे में दर्शकों के लिए यह देखना काफी रोचक होगा कि हीरो उसके सामने कैसे दिखता है और क्‍या दंश पर इसका कोई असर होगा और वह ‘हीरो’ से अंगूठी ले पाएगा।”

    Shagun

    Keep Reading

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading