Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    नर-नारी के सम्बंधों और चाहत का आकलन करता-‘पूर्ण पुरुष’

    ShagunBy ShagunMarch 26, 2021 साहित्य No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 516

    उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी की अवध संध्या में नाट्य मंचन की गाडगे प्रेक्षागृह में प्रस्तुति

    लखनऊ, 26 मार्च 2021: स्त्री-पुरुण के पारस्परिक सम्बंधों का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण करती नाट्य प्रस्तुति ‘पूर्ण पुरुष’ का मंचन दर्शकों को अभिभूत कर गया। विजय पण्डित के लिखे नाटक का मंचन विनोद रस्तोगी स्मृति संस्थान प्रयागराज के कलाकारों ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की मासिक शृंखला अवध संध्या के अंतर्गत अजय मुखर्जी की संगीत परिकल्पना व निर्देशन में संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह अकादमी परिसर गोमतीनगर में किया।

    इस अवसर पर कलाकारों और कलाप्रेमियों को सम्बोधित करते हुए विशेष सचिव संस्कृति व अकादमी के सचिव डा.दिनेशचन्द्र ने कहा कि इस अकादमी को महान गुणी संगीत, नृत्य व नाट्य कलाकारों का सानिध्य प्राप्त हुआ है। यहां का कार्यभार सम्भालने के बाद मेरा यह प्रयास है कि अकादमी गतिविधियों तथा अन्य संसाधनों से प्रदेश की कलाओं का और प्रचार-प्रसार हो। साथ ही कलाकारों को ज़्यादा से ज़्यादा लाभ मिले।

    साहित्य कला परिषद नई दिल्ली द्वारा मोहन राकेश पुरस्कार प्राप्त इस चर्चित नाटक की कहानी में एक कलाकार के जीवन को उकेरा है। साथ ही नर और नारी की मानवीय कामना और उनके आपसी सम्बंधों को रूपायित किया है। नायक समग्र अपने ब्रश-कैनवस व रंगों से खेलते हुए नित्य नये चित्रों का सृजन करता है। उसे देवता स्वरूप मानकर शाश्वती उससे विवाह कर लेती है। कुछ समय बाद शाश्वती अपने एकरसता भरे जीवन से ऊब जाती है। वह जिन्दगी को अपनी तरह जीना चाहती है, सांसारिक सुख भोगना चाहती है। अतिरेक नामक युवक में उसे सबकुछ देने वाला एक पूर्ण पुरुष दिखाई देता है, वह उसके साथ चला जाती है। इस तरह कल्पना को रंगों में साकार करने वाला एक कलाकार अपने पारिवारिक जीवन में रंग नहीं भर पाता।

    नाटक में मंच पर समग्र की भूमिका में निर्देशक मुखर्जी, शास्वती के रूप मे अपूर्वा गुप्ता, आस्था के चरित्र में गरिमा कुशवाहा, अतिरेक की भूमिका में अक्षत अग्रवाल, शशांक के तौर पर आर्यन प्रकाश और बेयरा की भूमिका में आशीष यादव उतरे। मंच पाश्र्व के पक्षों में प्रकाश संयोजन में सुजाॅय घोषाल, संगीत संचालन में शुभम वर्मा, मंच निर्माण में अमन पाण्डेयष् आशीष यादव, रोहित यादव, आनन्दकर सिंह व अनुज नारायण का तथा अन्य पक्षों में मुख्य रूप से अभिलाष नारायण व सौरभ शुक्ला का रहा। नाटक का मंचन कोविड-19 के प्रोटोकाल के अंतर्गत किया गया तथा मंचन का प्रसारण अकादमी फेसबुक पेज पर भी किया गया।

    Shagun

    Keep Reading

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading