Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कोरोना का खौफ: दिल्ली में लॉकडाउन के बिना नहीं थमेगा कोरोना!

    ShagunBy ShagunApril 11, 2021Updated:April 11, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 575

    नई दिल्ली । दिल्ली में कोरोना महामारी दोबारा बेकाबू होने से लोगों को नाइट कर्फ्यू के बाद फिर से लॉकडाउन लगाए जाने का डर सताने लगा है। दिल्ली में गुरुवार को इस साल पहली बार सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए कोरोना के 7000 से अधिक नए केस मिलने के बाद यहां संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 7 लाख के करीब पहुंच गया है। साथ ही अब पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 8.10 फीसदी पर आ गया है।

    कोरोना संक्रमण से आज 24 और मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में चल रही कोरोना की चौथी लहर के बीच बेकाबू होते संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 7437 नए मरीज मिले हैं, वहीं 24 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 11,157 पर पहुंच गया है। बुधवार को 5506 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। आज 3687 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए, जबकि बुधवार को यह संख्या 3363 थी।

    स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 6,98,005 हो गई है और 11,367 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस भी बढ़कर 23,181 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 6,63,667 मरीज इस महामारी को मात देकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 11,157 हो गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में कुल 91,770 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 52,696 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 39,074 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल थे।

    दिल्ली में अब तक कुल 15,257,183 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 8,03,009 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में आज 518 नए कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के बाद इनकी संख्या भी बढ़कर 4226 पर पहुंच गई है, जबकि बुधवार को इनकी संख्या 3708 थी। बता दें कि, मंगलवार को 5100, सोमवार को 3548, रविवार को 4033, शनिवार को 3567 और शुक्रवार को 3594 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को लिखा था कि टीकाकरण सभी के लिए खोला जाना चाहिए। इसके साथ ही हमने 2 और अनुरोध किए हैं कि सभी वयस्कों के लिए टीकाकरण की अनुमति दी जानी चाहिए। दूसरी बात यह है कि इसे टीकाकरण के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर ही नहीं, बल्कि कैंप सेटिंग में भी अनुमति दी जानी चाहिए। हमें मिलकर COVID से लड़ना चाहिए। केंद्र ने आरोप लगाया कि दिल्ली में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कम था। हम यह भी कह सकते हैं कि केंद्र सरकार के अस्पतालों में टीकाकरण कम था। यह कोई समस्या नहीं है, मुद्दा यह है कि हम जल्द ही अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करेंगे।

    अस्पतालों में बेड बढ़ाने के लिए आदेश जारी

    दिल्ली सरकार ने 115 निजी अस्पतालों में 50% बेड कोरोना के मरीजों के लिए रिजर्व रखने का आदेश दिया है। बीते नौ दिन के भीतर दिल्ली सरकार ने तीसरी बार प्राइवेट अस्पतालों में बेड बढ़ाने के लिए आदेश जारी किए हैं।

    दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड की किल्लत दूर करने के लिए दिल्ली सरकार ने ये आदेश दिया है। इन प्राइवेट अस्पतालों में कुल आईसीयू और साधारण बेड की क्षमता का आधा कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित रहेगा।

    इन अस्पतालों को यह छूट दी गई है कि वह अस्थाई रूप से अपने कुल बेड क्षमता का 25% बढ़ा सकते हैं लेकिन बढ़ाई गई क्षमता के बेड्स पर कोरोना मरीज़ों का ही इलाज होगा। ये 115 अस्पताल वो हैं, जिनमें 50 या इससे ज्यादा बेड हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading