सोनी सब के ‘बालवीर रिटर्न्स ’ में देव जोशी अपने किरदार से इस शो में एक नया आयाम जोड़ने का काम कर रहे हैं। काल का उनका यह किरदार काफी भयानक है। वह अपने दमदार अभिनय और काल के साथ लाखों दिलों को जीतने का काम कर रहे हैं।
‘बालवीर रिटर्न्सक’ के नये सीजन ने अपने कुछ रोमांचक बदलावों और एक्श न से भरपूर पलों के साथ लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। बता दें कि काल अपनी सारी शक्तियां हासिल करने और मानवता का खात्मा करने का पक्काद इरादा कर चुका है, लेकिन इस भयानक ताकत को आगे आने वाले एपिसोड्स में चुनौती मिलने वाली है।
पहली बार नेगेटिव किरदार निभाने के बारे में देव जोशी कहते हैं, ‘’मैं हमेशा से ही एक नेगेटिव किरदार निभाना चाहता था और इस नये अध्याय में मुझे बचपन के उस सपने को पूरा करने का वह मौका मिल रहा है। यह एक अद्भुत मौका है मुझे इससे ज्यांदा क्या चाहिये।
उन्होंने कहा कि ‘’काल का किरदार थोड़ा मुश्किल है और इसकी शूटिंग के दौरान मैं कम रोशनी वाले कमरे में रहना पसंद करता हूं जहां थोड़ा गंभीर म्यूोजिक चल रहा हो ताकि मैं अपने किरदार में अच्छी तरह ढल पाऊं। काल के अलग-अलग अंदाज हैं और इस किरदार की बारीकियों को ध्यान में रखते हुए, मैं अपने किरदार की तरह ही सेट पर ज्यारदा बात नहीं करता। यह काफी सीखने वाला अनुभव है और मैं हर दिन के साथ कुछ नया सीख रहा हूं।‘’







