Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    कोविड-19 की रोकथाम में नीम कैप्सूल के आएं सकारात्मक परिणाम

    ShagunBy ShagunMay 3, 2021 Featured 2 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 526

    फरीदाबाद, 03 मई, 2021: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद और निसर्ग बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने आज एक प्रोप्राइटरी, पेटेंट-पेंडिंग, नीम की रोगनिरोधी गतिविधि का अध्ययन करते हुए पायलट, डबल-ब्लाइंड, रैंडमाइज़्ड, प्लेसबो-कंट्रोल्ड ट्रायल के फाइनल डेटा की घोषणा की। यह अध्ययन निसर्ग बायोटेक के नीम की पत्ती का अर्क (Azadirachta Indica A. Juss) के जरिए कोविड-19 रोगियों के साथ रोज़ाना संपर्क में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और रिश्तेदारों पर किया गया। यह अध्ययन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली ने साथ मिलकर की और इसे निसर्ग बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, सतारा, एमएस द्वारा प्रायोजित किया गया था।

    इस अध्ययन को ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, फरीदाबाद में अगस्त से दिसंबर 2020 के बीच प्रिंसिपल इंवेस्टिगेटर प्रो (डॉ) तनूजा नेसारी, एमडी, पीएचडी, डायरेक्टर, एआईआईए और को-इन्वेस्टिगेटर प्रो. ए.के. पांडे, एमबीबीएस, एमडी, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, फरीदाबाद द्वारा किया गया था। अध्ययन को इंस्टीटूशनल एथिक्स कमिटी द्वारा अनुमोदित किया गया था और भारत के क्लिनिकल ट्रायल रजिस्ट्री (CTRI) में पंजीकृत किया गया था। इसे गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस गाइडलाइन्स और सभी लागू स्थानीय नियामक और नैतिक आवश्यकताओं के अनुसार आयोजित किया गया था।

    इस अध्ययन के परिणाम के मुताबिक 28 दिनों तक दिन में दो बार 50 मिलीग्राम नीम कैप्सूल लेने पर प्रतिभागियों में कोविड -19 संक्रमण की संभावना को आधे से भी कम (0.45 के सापेक्ष जोखिम) कम कर दिया था, जिन प्रतिभागियों को प्लेसबो दिया जा रहा था उन पर नीम कैप्सूल की प्रभाव 55% था। बायोमार्कर और जीवन की गुणवत्ता (QOL) दोनों समूहों में स्थिर रही।

    परिणाम के महत्व को समझाते हुए, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद के एमडी, रजिस्ट्रार, डॉ अनिल कुमार पांडे ने कहा, “आयुर्वेद में विभिन्न रोगों के रोगनिरोधकों का बहुत बड़ा योगदान है। इस अध्ययन का निष्कर्ष कोविड 19 के लिए रोग निरोधक बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है, खासकर तब जब कोविड -19 संक्रमण के उपचार के लिए कोई विशिष्ट दवाई उपलब्ध नहीं है। मुझे यकीन है कि यह एक निवारक के रूप में अच्छी तरह से अतिरिक्त सुरक्षा देने के साथ-साथ टीकाकरण की दो खुराक के दौरान भी काम करेगा, जहां संक्रमण की संभावना है। रोगनिरोधी उपायों के लिए सुरक्षा एक और महत्वपूर्ण घटक है, और हम यह देखकर प्रोत्साहित हो रहे हैं कि इस अध्ययन में उपयोग किए गए नीम फ़ॉर्मूलेशन में एक बेहतर और स्वीकार्य सुरक्षा प्रोफ़ाइल है।

    ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डीन डॉ असीम दास, ने कहा, “फ़िलहाल SARS-CoV-2 के कुछ टीके को मजूरी मिल गई है इसके बावजूद कोविड-19 का तेज़ी से प्रसार जारी है, और अधिकांश भारतीय आबादी को अभी भी प्रभावी रोगनिरोधी उपचार की आवश्यकता है। हम इस परीक्षण के परिणाम से बहुत प्रसन्न हैं, जो कोविड-19 की रोकथाम के लिए निसर्ग बायोटेक की प्रोप्राइटरी नीम की पत्ती के अर्क की सकारात्मक भूमिका बताते हैं।“

    निसर्ग बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ गिरीश सोमन ने कहा, “निसर्ग पहला निर्माता है जिसने कोविड की रोकथाम के लिए टीकों की तुलनात्मक क्षमता दर्शाने वाला डबल ब्लाइंड प्लेसबो कंट्रोल्ड ट्रायल किया है। यह भारत के दो प्रसिद्ध आयुर्वेद और चिकित्सा संस्थानों – एआईआईए और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, फरीदाबाद के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका में प्रकाशित पहले अध्ययनों में से एक है। नीम का फार्मूलेशन कोविड-19 के खिलाफ रोकथाम के लिए 55% की निवारक प्रभावकारिता दर के साथ एक प्रभावी एंटीवायरल साबित हुआ है। देश में दूसरी लहर के साथ, हमारा नीम का फार्मूलेशन कोविड 19 की रोकथाम के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जब तक कि टीके व्यापक रूप से और आसानी से देश में उपलब्ध नहीं हैं।”

    Shagun

    Keep Reading

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    Central Asia's new financial hub launched! Tamchy SFIT opens its first business center.

    मध्य एशिया का नया वित्तीय हब शुरू! तमची एसएफआईटी ने खोला पहला व्यापार केंद्र

    A big gift from Samsung: 30 top students received a reward of ₹1 lakh!

    सैमसंग का बड़ा तोहफा: 30 टॉप स्टूडेंट्स को मिला ₹1 लाख का इनाम!

    U&i has launched new, affordable, and powerful gadgets!

    U&i ने लॉन्च किए सस्ते और दमदार नए गैजेट्स!

    ORAFOR Launches New Premium Hospitality Uniform Collection

    ORAFOR ने लॉन्च किया हॉस्पिटैलिटी का नया प्रीमियम यूनिफॉर्म कलेक्शन

    View 2 Comments

    2 Comments

    1. zovre lioptor on August 2, 2021 3:38 pm

      Great beat ! I would like to apprentice while you amend your web site, how could i subscribe for a blog website? The account helped me a acceptable deal. I had been tiny bit acquainted of this your broadcast provided bright clear concept

      Reply
    2. speed up wordpress website on November 5, 2021 4:33 pm

      I think this is one of the most important info for me. And i’m glad reading your article. But should remark on some general things, The site style is ideal, the articles is really excellent : D. Good job, cheers

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026
    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    June 10, 2026
    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    June 10, 2026
    Disney magic returns to Singapore’s ‘Gardens by the Bay

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading