कलाकार पवन सिंह भोजपुरी गायकी में अकेले राजा हैं। यही वजह है कि इनका गाना जब भी आता है, तब किसी भी गायक के गाने नहीं चलते हैं। आज इनकी लोकप्रियता इतनी हो गयी है कि हिंदी में भी पवन सिंह का डिमांड बेहद होने लगा है। वे आज सबके पसंदीदा स्टार बनते जा रहे हैं। हालिया उदाहरण आज के गाने से मिल रहा है, उनका रिलीज गाना ‘सिंगल पलंगिया’, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना है।
पावर स्टार का पावर इस गाने में हर तरफ से खूब देखने को मिल रहा है। चाहे वो गाने में आवाज हो या फिर गाने के वीडियो में उनका परफॉर्मेंस, सभी भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को इतने पसंद आ रहे हैं कि यह गाना आग की तरह फैल चुका है। ‘सिंगल पलंगिया’ गाने को पवन सिंह ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। दोनों की जुगलबंदी लोगों को खूब पसंद आ रही है। गाने का लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। प्रोड्यूसर धीरज सिंह है।
वहीं, इस गाने को मिल रहे प्यार और दुलार के बाद पवन सिंह ने सबों का आभार जताया और कहा कि यह वक़्त खुशी मनाने का तो नहीं है, लेकिन जब आप सभी घरों में हैं तब हमने आपके मनोरंजन के लिए कुछ गाने लेकर आ रहे हैं। बता दें कि पवन सिंह की फिल्में भी भोजपुरी दर्शकों की पहली पसंद है, जिसका इंतजार दर्शकों को बेसब्री से होता है।







