Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा

    ShagunBy ShagunMay 17, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 485

    भारत के वैज्ञानिकों,सेना डीआरडीओ आदि ने कोरोना से मुकाबले में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन का निर्मांण किया। डीआरडीओ व सेना ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया। उनके द्वारा न्यूनतम समय में अनेक स्थानों पर सभी सुविधाओं से युक्त कोविड़ अस्पतालों का निर्माण किया गया।

    इसी क्रम में डीआरडीओ की एंटी कोविड दवा 2-डीजी बनाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इनकी पहली खेप रिलीज की। उन्होंने कहा कि डीआरडीओ और डीआरएल की 2-डीऑक्सी-डी- ग्लूकोज 2-डीज प्रभावी सिद्ध होगी। यह हमारे देश के वैज्ञानिकों की क्षमता का एक बड़ा उदाहरण है।  डीआरडीओ और इस ड्रग की अनुसंधान एवं विकास से जुड़ी सभी संस्थाओं का यह अमूल्य योगदान है। सेना के द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर,ऑक्सीजन टैंकर और दवाओं की आपूर्ति को सुनिश्चित बनाया। ज्यादा डोर टु डोर कोरोना के परीक्षण किये जा रहे हैं और आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से लैस किया गया है।

    सेना के मेडिकल कोर ने अपने सेवानिवृत्त डॉक्टरों को भी दुबारा सेवा में लाने का निर्णय लिया है। ताकि हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक मज़बूती दी जा सके। बड़ी संख्या में चिकित्सक सेवानिवृत्त होने के बाद भी इस राष्ट्र अभियान से जुड़ रहे हैं। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि देश की वायुसेना और नौसेना के जहाजों ने भी बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर, कंटेनर्स, कंसंट्रेटर्स, टेस्ट किट्स के ट्रांसपोर्टेशन में अपनी भूमिका निभाई है।

    सैन्य अस्पतालों में भी इलाज की सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। इन सब कठिनाइयों से गुजरते हुए भी हमने यह सुनिश्चित किया है कि सीमा पर हमारी तैयारियों पर कोई प्रभाव न पड़े। अब तक हम डिफेंस के क्षेत्र में डीआरडीओ और प्राइवेट पार्टनरशिप की बात होती थी। आज हेल्थ के सेक्टर में भी डीआरडीओ और प्राइवेट सेक्टर की पार्टनरशिप का भी सकारात्मक परिणाम मिल रहा है।

    बताया गया कि इस दवा के प्रयोग से सामान्य उपचार की अपेक्षा लोग ढाई दिन जल्दी ठीक हुए हैं। साथ ही ऑक्सीजन पर भी लगभग चालीस प्रतिशत तक कम निर्भरता देखने को मिली है। इसका पाउडर फॉर्म में होना भी इसकी एक बड़ी खासियत है। इसे पानी में घोलकर बड़ी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा रक्षा क्षेत्र के आउटकम के तहत ये पहली स्वदेशी दवा है। यह कोविड वायरस के प्रकोप को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कम करने की पूरी क्षमता रखती है।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Shagun

    Keep Reading

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    July 12, 2026

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    July 12, 2026
    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    July 12, 2026
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading