Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    आपदाओं की घेराबंदी

    ShagunBy ShagunMay 22, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 546

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    दैवीय आपदा या महामारी एक साथ अनेक परेशानी लाती है। इसका व्यापक नुकसान होता है। जीवन हानि सर्वाधिक वेदनापूर्ण होती है। यह संबंधित परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। इसके अलावा अनेक मोर्चों पर सरकार को राहत का प्रबंधन करना होता है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस संबन्ध में लगातार प्रयास कर रहे है। कोरोना आपदा में बहुत लोगों को जीवन गंवाना पड़ है। अनेक बच्चे अनाथ हो गए है। दिहाड़ी पर जीवन यापन करने वालों के समक्ष भरण पोषण की समस्या आई है। इनकी पहचान आसानी से हो जाती है। लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी होते है जो छोटे पक्के मकानों में रहते है। लेकिन कोरोना जैसी आपदा में उनकी नौकरी चली जाती है,या वेतन मिलना बंद हो जाता है। इसमें छोटे दुकानदार आदि भी शामिल है। इन सबकी व्यथा समझने के लिए समाज व सरकार दोनों का सजग रहना आवश्यक है। सरकार से तात्कालिक रूप में  सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं लागू करने की अपेक्षा रहती है। समाज के आर्थिक रूप से समर्थ लोगों व सामाजिक धार्मिक संस्थाओं की भी जिम्मेदारी होती है। समाज में संकट के समय सिर्फ कालाबाजारी करने वाले निकृष्ट लोग ही नहीं होते। बल्कि भारत में सामाजिक सरोकार रखने वालों की संख्या अधिक होती है। बड़ी संख्या में संस्थाएं व व्यक्तिगत स्तर पर लोग जरूरतमन्दों की सहायता करते है। कोरोना की पहली लहर में भी यह प्रमाणित हुआ। सरकार ने अस्सी करोड़ लोगों को राशन देने की व्यवस्था की थी। यह क्रम छह माह तक चला था। इस बार भी सरकार गरीबों को राशन दे रही है। इसके अलावा सामाजिक संस्थाएं भी सेवा कार्यों में लगी है।

    Image

    केंद्र सरकार ने डीएपी पर मिलने वाली सब्सिडी को प्रति बोरी पांच सौ रुपये से बढ़ाकर बारह रुपये कर दिया है। अर्थात सब्सिडी को बढाकर एक सौ चालीस प्रतिशत कर दिया है। इससे किसानों को चौबीस सौ रुपये प्रति बोरी की जगह बारह सौ रुपये में मिलेगी। जाहिर है कि कोरोना आपदा ने समाज के समक्ष बड़ी कठिनई पैदा की है। ऐसे में जरूरतमन्दों को राहत के प्रयास अपरिहार्य हो जाते है।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना आपदा प्रबंधन प्रयासों के बीच ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय भी ले रहे है। यह तय किया गया कि कोरोना में जिन बच्चों के माता पिता नहीं रहे,उनका पालन पोषण सरकार के द्वारा किया जाएगा,गरीबों को तीन महीने तक राशन प्रदान किया जाएगा।

    योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद और कानपुर देहात में खराब वेंटिलेटर नहीं बदलने पर नाराजगी जताई। साथ ही गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो.आरबी कमल पर नाराज हुए। कहा कि मेडिकल कालेज ने अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं किया। इसे तो संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान और किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की तरह लीडर की भूमिका निभानी चाहिए थी। यहां सत्रह सौ सौ बेड होने के बावजूद सिर्फ साढ़े तीन सौ बेड कोविड के लिए रखी गई थी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मई के अंत तक दूसरी लहर के खत्म होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार मजबूती के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से तीन सौ आक्सीजन प्लांट लगाकर प्रदेश के प्रत्येक जिले को आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बना रहे हैं। सभी मेडिकल कॉलेज में सौ पीडियाट्रिक आइसीयू बेड और जिला अस्पतालों में पच्चीस आइसीयू बेड स्थापित किए जाएंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    July 12, 2026

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    July 12, 2026
    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    July 12, 2026
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading