बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र और कमला नेहरू वाटिका में हुआ वृहद पौधरोपण
मुजफ्फरनगर, 12 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चल रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के तहत रविवार को कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में हरित क्रांति की मिसाल पेश की।
मंत्री अग्रवाल ने बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्कूलों के छात्र-छात्राओं, उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “योगी सरकार में वृक्षारोपण अब सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन बन चुका है। यह माँ के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।”
“एक पेड़ माँ के नाम – प्रकृति के प्रति सम्मान और मातृत्व का समर्पण”कमला नेहरू वाटिका पहुंचकर मंत्री अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने अपील की कि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले।
मंत्री ने कहा, “वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण में नए कीर्तिमान गढ़ रहा है।”
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाएं और हरित, स्वच्छ व समृद्ध मुजफ्फरनगर का निर्माण करें।यह अभियान न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहा है, बल्कि माताओं के प्रति स्नेह और सम्मान को भी एक अनोखे तरीके से जोड़ रहा है।







