सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की छात्रा पारुल श्रीवास्तव ने अमेरिका की प्रतिष्ठित फुलब्राइट-नेहरू डाॅक्टरल रिसर्च फेलोशिप अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस फेलोशिप के दौरान छात्रा को अपने शोध कार्यो हेतु अमेरिकी प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिसके अन्तर्गत विशेष जे-1 वीजा, मासिक खर्च, अमेरिका आने-जाने का सम्पूर्ण खर्च एवं दुर्घटना अथवा बीमारी की स्थिति में अमेरिकी प्रशासन के मानकों के अनुसार समस्त सुविधाएं शामिल हैं।
सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने छात्रा की उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डा. गाँधी ने कहा कि लखनऊ के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि सी.एम.एस. के छात्र अपने मेधात्व एवं काबिलियत के दम पर लखनऊ का नाम पूरे विश्व में रोशन कर रहे हैं।








2 Comments
Would you be keen on exchanging hyperlinks?
I believe this internet site has some really fantastic info for everyone : D.