‘अमित शाह भी कल शपथ लेने वाले मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वहीं जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है वे भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इससे पहले अमित शाह ने वृंदावन में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। मीटिंग में मोदी कैबिनेट को लेकर चर्चा की गई ‘

नई दिल्ली 2 सितम्बर। कैबिनेट में फेरबदल पर आज रात फैसला हो सकता है मोदी सरकार का यह तीसरा फेरबदल रविवार सुबह दस बजे घोषित तक होगा। ऐसी खबरें मिली हैं कि अभी तक सात मंत्रियों ने पीएम मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं संघ के साथ बीजेपी नेताओं की बैठकों का दौर जारी है।
सूत्रों के हवाले से ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी कल शपथ लेने वाले मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। वहीं जिन मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है वे भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इससे पहले अमित शाह ने वृंदावन में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। मीटिंग में मोदी कैबिनेट को लेकर चर्चा की गई।







