मुंबई, 07 जुलाई, 2021: अपनी एम.एस.एम.ई-फ्रेंडली डिजिटाइज़ेशन सर्विसेस के माध्यम से सैकड़ों हाइपर-लोकल मर्चेंट्स के बीच कमीशन-फ्री डिजिटल उपकरण प्रदान करने के बाद, Byloapp.com ने प्रत्येक वर्ग के ग्राहकों और व्यापारियों के लिए अपना स्थान-आधारित सूचनात्मक प्लेटफॉर्म Byloapp.com लॉन्च किया है।
जानकारों का कहना है कि यह स्टार्टअप शहर के ग्राहकों को अपने आस-पास उपलब्ध व्यवसायों को आसानी से ना खोज पाने और सीधा उनसे स्थानीय रूप से खरीददारी कर बचत ना कर पाने की समस्या को हल करता है। Byloapp.com ग्राहकों के लिए उनके लोकेशन के आधार पर एक हाइपर-लोकल मार्केट गाइड के रूप में कार्य कर रहा है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि ग्राहक शहर में कहाँ है, प्लेटफ़ॉर्म उन्हें स्थानीय-बाज़ार, उपलब्ध व्यवसायों, उपलब्ध उत्पादों और सेवाओं, लाइव ऑफ़र, छूट और ऑनलाइन व्यापारियों के बारे में सूचित रखेगा और उन्हें एक स्थानीय व्यक्ति की तरह खोज करने, स्थानीय की तरह बचत करने तथा एक स्थानीय की तरह मार्केट से जुड़ने में सहायता करेगा ।
Byloapp.com के संस्थापक और सी.ई.ओ रोहित वर्मा का कहना है कि “बायलोऐप का अर्थ सीधे तौर पर ‘Buy Local & By Location’ यानी ‘स्थानीय और स्थान के अनुसार खरीदें’ से है। हमारे स्टार्टअप के शुरुआती दिनों में, हमारी टीम ने अनऑर्गेनाइज़्ड हाइपर-लोकल एम.एस.एम.ई को डिजिटल रूप से ऑर्गेनाइज़ करने का कार्य बखूबी किया। अब, वे हर घर में ‘ऑनलाइन सर्च और ऑफलाइन खरीदारी’ व्यवहार को बढ़ाने में जबरदस्त काम कर रहे हैं।”
क्या है Byloapp.com
डिजिटल दुनिया का प्रमुख हिस्सा बनने में स्वयं को कारगर साबित करने वाला Byloapp.com मुख्य रूप से एक ऐसा मेड इन इंडिया स्टार्टअप है, जिसने अपने सोशियो-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘डिजिटल इंडिया’ पहल में विशेष पहचान बनाई है। वर्ष 2019 में शुरू किए गए बायलोऐप में 10,000 से अधिक बिज़नसेस है, और वर्तमान में यह भारत के 36 शहरों में उपलब्ध है और गूगल सर्च इंजन एवं फेसबुक/इंस्टाग्राम की तुलना में शहरों के मार्केटप्लेस को बेहतर रूप देकर सशक्त बना रहा है।







