FUN88, एक प्रमुख स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ने आज डैरेन सैमी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। सैमी दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम के कप्तान रहे हैं, और भारत एवं भारतीय उपमहाद्वीप में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद हैं। सैमी इंडियन प्रीमियर लीग में हैदराबाद के लिए भी खेल चुके हैं। FUN88 दुनिया भर के खेलों के साथ- साथ भारतीय खेलों के क्षेत्र में एक जाना-माना ब्रांड है, जो क्रिकेट, टेनिस, फ़ुटबॉल, कबड्डी तथा बहुत से अन्य प्रमुख खेलों के बारे में वास्तविक समय की खबरें और विश्लेषण उपलब्ध कराता है।
इस साझेदारी की शुरुआत के साथ ही, सैमी भारत में खेल प्रेमियों को ध्यान में रखकर बनाई गई ब्रांड फिल्मों की सीरीज़ में नज़र आएंगे।ब्रांड फिल्में इसी आगामी कैंपेन का हिस्सा होंगी।
डैरेन सैमी के साथ जुड़ने और उन्हें इस प्लेटफॉर्म के चेहरे के रूप में शामिल करने के बारे में बात करते हुए, प्रवक्ता ने कहा, “डैरेन एक बेहतरीन नेतृत्वकर्ता हैं और सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कैरेबियाई क्रिकेट में उनकी कामयाबी और उनका योगदान उल्लेखनीय है। भारत में बड़ी संख्या में डैरेन के प्रशंसक मौजूद हैं और उनके साथ हमारी साझेदारी को भारत में स्पोर्ट्स कंटेंट के लिए सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म बनाने के हमारे विजन के अनुरूप है। उनके साथ इस साझेदारी को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं, और उम्मीद है कि हम डैरेन की फैन-फॉलोइंग का लाभ उठाते हुए नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम होंगे।”
डैरेन सैमी ने कहा, “88 मेरी जर्सी का नंबर भी रहा है, और इस नंबर के साथ मेरा रिश्ता दो दशकों से अधिक पुराना है, और इस ब्रांड को भारत में खेल प्रेमियों के लिए सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म बनाने के लिए साथ जुड़ाव में मुझे वैसा ही तालमेल दिखाई देता है।







