फिल्म निर्माता हैदर काजमी के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर सिंगर अक्षरा सिंह का गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज हुआ है। ‘मेरी वफा’ अक्षरा का हिंदी गाना है यह मूलत: सैड सौंग है।
इसको लेकर अक्षरा ने खुशी जाहिर की और कहा कि मुझे अच्छा लगा रहा है कि हैदर काजमी जैसे दिग्गज व संजीदा फिल्ममेकर के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर मेरे गाने को जगह मिली है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म सार्थक सिनेमा और गानों को बेहतर मंच देता है। इसलिए यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि यहां मेरी कला को एक अलग पहचान मिलेगी। यह गाना बेहद अच्छा है। आप जरूर सुनिये। फंणींद्र राव ने लिखा है, म्युजिक आशीष वर्मा का है।
आपको बता दें कि मस्तानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इससे पहले वेब सीरीज द रेड लैंड रिलीज हो चुकी है जिसमें पूर्वांचल में जातिवाद की लड़ाई के खूनी अंजाम को दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब यह मिस्ट्री थ्रिलर। मालूम हो कि हैदर काजमी ने मस्तानी के बारे में कहा था कि यह सार्थक और प्रगतिशील सिनेमा के लिए एक बेहतर मंच बनेगी। यहां लोग पूरे परिवार के साथ बैठकर फिल्में वेब सीरीज व अन्य मनोरंजक चीजें देख पाएंगे।







