बाराबंकी, 18 जुलाई, 2021: उप्र एहसास फूड बैंक की बाराबंकी इकाई द्वारा क्षेत्र के बेसहारा व जरूरतमंद, 70 बच्चो को 45वें माह का राशन किट प्रदान की गई। बनीकोडर ब्लॉक परिसर मे 45 लाभार्थियों को तथा शहर के शिव विहार कालोनी में 25 कुल 70 लाभार्थियों को एहसास की महासचिव डॉ शचि सिंह के सहयोग से चाइल्ड लाइन के निदेशक व फ़ूड बैंक के संयोजक रत्नेश कुमार ने वितरित किया।
इस अवसर पर रत्नेश कुमार ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और कोविड 19 से बचाव के लिए नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एहसास के कार्यकर्ता राम सागर व चाइल्ड लाइन की टीम ने भी राशन किट प्रदान कराने में योगदान दिया।
रत्नेश कुमार ने बच्चों व लाभार्थियों से बात किया और अपने घर के आस पास साफ सफाई रखने बारिश जनित रोगों से बचने के बारे में बताया। सभी को अपने अपने घर मे तुलसी और गिलोय के पौध रोपित करने के लिए प्रेरित किया।
राम सागर ने कहा कि आज हम सभी लोग कोरोना की महामारी से प्रभावित हुए हैं, इससे बचना है। हमारा रहन सहन खान पान और परिवेश तथा कार्य करने का तरीका सब दूषित होता जा रहा है। हमे अपना खान पान और पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए जागरूक रहना होगा।
इस अवसर पर बच्चों को राशन किट वितरित कराने में चाइल्ड लाइन टीम लीडर अवधेश कुमार, सदस्य राम कैलाश, अखिलेश कुमार, अंजली जायसवाल, वंदना देवी आदि लोगो का योगदान रहा।







