Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कोरोना में दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को योगी जी प्रदान करेंगे दस-दस लाख की आर्थिक सहायता

    ShagunBy ShagunJuly 31, 2021 इंडिया 3 Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 576

    एक योगी का राजधर्म: 

    • नवेद शिकोह

    यूपी के मीडियाकर्मियों को आज का दिन राहत भी देगा और आहत भी करेगा। हमसे बिछड़ चुके दोस्त..सहकर्मियों के परिजनों/आश्रितों के कुन्बे को देखकर हमारा कलेजा फट जाएगा।
    कोई यतीम, कुछ विधवाएं, कई ऐसी बद्नसीब बूढ़ी मांएं जिनके बुढ़ापे का सहारा छिन गया.. ग़मजदा लोगों का एक हुजूम लग जाएगा। आंसुओं के सैलाब में मजधार के भंवर से निकाल कर किसी के ढांढस ने इन्हें तसल्ली के साहिल पर इकट्ठा करने का नेक काम किया है।

    ऐसा मंज़र शनिवार मध्यान्ह बारह बजे लखनऊ स्थित लोकभवन के ऑडीटोरियम में नज़र आएगा। यहां एक योगी अपना धर्म और मुख्यमंत्री अपना राजधर्म निभाएंगे। यूपी के जिन दर्जनों मीडियाकर्मियों को कोरोना ने छीन लिया था उनके परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांत्वना देंगे, उनका दुख साझा करेंगे और दस-दस लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।

    बड़े से बड़े जख्म को वक़्त का मरहम भरने की कोशिश करता है, लेकिन वक़्त की सख्तियों पर वक्त का भी क़ाबू नहीं होता। बुरे वक्त को सहानुभुति, सहायता, सहयोग और अपनेपन के अहसास के सहारे की ज़रूरत होती है। पहाड़ से पहाड़ दुख को छोटे से छोटा सहयोग भी तिनके का सहारा लगता है। क्योंकि छोटे सहयोग मे अपनेपन की बड़ी भावना ग़मज़दा को आत्मबल/ढांढस देती है।
    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को कोरोना काल में अपनों के बिछड़ने का अहसास है। ख़ासकर वो जो अपनी ख़ास सेवाएं देते हुए इस कोरोना से जंग लड़ने के दौरान इस वैश्विक महामारी के जानलेवा शिकंजे में दिवंगत हो गए।

    ऐसे ही यूपी के दिवंगत मीडियाकर्मियों के परिजनों को यूपी की योगी सरकार ने दस-दस लाख की चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान करने का क़ाबिले तारीफ फैसला किया है। इस निर्णय की ख़बर आते ही प्रदेश का मीडिया जगत योगी सरकार और उनके अफसर अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, सूचना निदेशक शिशिर और समस्त सूचना विभाग को आभार व्यक्त कर रहा है।

    कोरोना में दिवंगत हुए मीडिया कर्मियों के आश्रितों/परिजनों को दस-दस लाख की आर्थिक मदद दिए जाने की ख़बर के बाद सोशल मीडिया में मीडियाकर्मियों की भावुक प्रतिक्रियाएं तैर रही हैं। योगी सरकार के इस सराहनीय कार्य की तारीफ इसलिए भी की जा रही है क्योंकि मदद के इस अनुष्ठान में कोई भेदभाव नहीं हुआ।

    छोटे अखबार का पत्रकार हो या बड़े अखबार का, फील्ड का पत्रकार हो या डेस्क पर काम करने वाला हो, लखनऊ के संघर्षरत स्थानीय अखबार के संघर्षशील पत्रकार मोहम्मद वसीम हों या देश के ब्रॉड नंबर वन चैनल के स्थापित पत्रकार/एंकर रोहित सरदाना हों, हर किसी दिवंगत पत्रकार के परिजनों को ना सिर्फ आर्थित सहायता दी जाएगी बल्कि स्वंय प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ गमजदा दुखियारे परिजनों के आंसू पोछेंगे। सांत्वना देंगे और उन्हें अहसास दिलाएंगे कि उनकी सरकार उनके साथ खड़ी है।

    Shagun

    Keep Reading

    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    View 3 Comments

    3 Comments

    1. zovre lioptor on August 1, 2021 8:23 pm

      It¦s really a great and helpful piece of info. I am happy that you simply shared this helpful information with us. Please keep us informed like this. Thanks for sharing.

      Reply
    2. augusta party bus on January 16, 2022 11:20 pm

      very nice post, i actually love this web site, keep on it

      Reply
    3. zomenoferidov on March 19, 2022 6:44 am

      You are my intake, I possess few blogs and sometimes run out from to post : (.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

    June 9, 2026
    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    June 9, 2026
    Health of 4 UP MPs deteriorates during Ladakh visit; Lalganj MP admitted to AIIMS; Afzal Ansari put on oxygen support.

    लद्दाख दौरे पर UP के 4 सांसदों की तबीयत बिगड़ी, लालगंज सांसद AIIMS में भर्ती; अफजाल अंसारी को लगी ऑक्सीजन

    June 8, 2026
    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    June 8, 2026

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    June 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading