कॉमेडी और मिस्ट्री के तड़के को बैलेंस करने की कोशिश होनी चाहिए: शुभाशीष झा
हिबा नवाब कहती हैं, ‘’जीजाजी छत पर कोई है’ पूरी तरह एक नई कहानी है। दो अलग-अलग जोनर को मिलाकर बने इस शो ने टेलीविजन पर तगड़ी वापसी की है। जिस तरह से इस शो की कहानी बुनी गयी है उसे पूरे देश में लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस जोनर में यह टेलीविजन का पहला ऐसा शो माना जा रहा है। जब से मैंने इस शो की शूटिंग शुरू की है मेरी टाइमिंग में काफी सुधार आया है। मेरा जो मौजूदा रोल है उसमें मुझे उस भूतिया साया और सीपी का किरदार निभाना है। सीपी आज के जमाने की लड़की है। सेट पर जाना और बार-बार अपने किरदारों को निभाना हमें कभी भी उबाऊ नहीं लगता। हम सब भी यह जानने के लिये उत्सुक रहते हैं कि आखिर आगे क्या होने वाला है? ‘जीजाजी छत पर कोई है’ मेरे फेवरेट शोज़ में से एक है और मैं इस शो के सीक्वल के लिये मना नहीं कर पायी।‘’

शुभाशीष झा ने पहली बार कॉमेडी करने के अनुभव के बारे में बताया, ‘’इस शो में जितेंद्र जामवत जिंदल की भूमिका ने मेरी एक्टिंग स्किल्स को बेहतर बनाने में मेरी मदद की है। साथ ही अपनी बारीकियों पर ध्यान देने और फैन्स तथा दर्शकों के सामने सबसे बेहतर प्रस्तुत करने में भी मदद मिली है। मुझे यह बात हमेशा से पता थी कि कॉमेडी करना बच्चों का खेल नहीं है, लेकिन जिस तरह से मैं अपने किरदार में ढल गया हूं, मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं। यह शो सही मायने में दर्शकों के लिये किसी रोमांचक सफर से कम नहीं, लेकिन हम हमेशा ही कॉमेडी और मिस्ट्री के तड़के के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करते हैं। हमारी कोशिश होती है कि दर्शकों को देखने में ज्यादा से ज्यादा मजा आये। यह ऐसा वक्त है जहां सभी लोग हर बात को लेकर बेचैन हो जाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स हमारे किरदारों पर खूब प्यार लुटाते हैं। मुझे नहीं लगता कि ह्यूमर को बरकरार रखने और दर्शकों का मनोरंजन करने का इससे बेहतर तरीका कोई और हो सकता है। इस शो का नयापन कुछ अलग था, जिसकी वजह से मैं इसकी तरफ खींचा चला आया; हर दिन सेट पर बतौर कलाकार हम कुछ नया सीखते और जानते हैं। चाहे ऑफ-स्क्रीन या ऑन-स्क्रीन हम सबको कॉमेडी करना पसंद है, वह भी उसमें मिस्ट्री और थ्रिलर के तड़के के साथ।‘’
डबल रोल निभाने के अपने अनुभवों के बारे में हिबा नवाब कहती हैं, ‘’मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भूतनी का किरदार निभाऊंगी, लेकिन साया की भूमिका निभाते हुए मुझे इसकी हरेक चीज अच्छी लग रही है। उसके लुक की बात करें तो इससे मुझे एक अलग रूप और छवि दिखाने का मौका मिला। इस शो के मेकर्स ने इस अलग तरह के लुक को तैयार करने में वाकई काफी मेहनत की है। जहां मैं भले ही डरावनी नहीं लग रही हूं लेकिन अपने एक्सप्रेशन से लोगों को डरा रही हूं। इसके लिये मैं कई सारे वर्कशॉप में भी शामिल हुई और मेरा मानना है कि इससे मुझे दो अलग-अलग किरदारों को परदे पर बिलकुल अलग तरीके से निभाने में मदद मिली।







