Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    कुकरैल नदी होगी पुनर्जीवित, कार्य जल्द होगा शुरू

    ShagunBy ShagunSeptember 12, 2021 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 800

    लखनऊ पूर्व विधान सभा क्षेत्र के तीन तालाबों के जीर्णोद्धार एवं नगर निगम लखनऊ के विभिन्न 19 मार्गों के शिलान्यास कार्यक्रम

    लखनऊ, 12 सितम्बर 2021: नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने महापौर संयुक्ता भाटिया की उपस्थिति में अतरौली गांव में स्थित तालाब के संरक्षण व सौन्दर्यीकरण का कार्य, शंकरपुरवा वार्ड में जहिरापुर गांव में तालाब व इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड में कल्याणी बिहार तालाब संरक्षण व सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास किया गया। इसमें कुल 433.21 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही 19 मार्गों के सुधार कार्यों का शिलान्यास किया गया।

    उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन ने कहा कि कुकरैल नदी को प्रदेश सरकार पुनर्जीवित करेगी। इसके लिये 75 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद नालों के डायवर्जन के लिये टेण्डर आदि का कार्य हो चुका है और नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जायेगा।

    नगर विकास मंत्री ने कहा कि लखनऊ नगर से प्रवाहित नहर को प्रदेश सरकार ने निष्प्रयोज्य घोषित करने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट की स्वीकृति के लिये प्रस्तुत किया है और आशा है कि उस नहर पर सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो जायेगा। इससे एक बड़ी आबादी को आवागमन की सुविधा मिल जायेगी। 1000 पार्कों पर नगर निगम एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य भी शुरू होने जा रहा है। नगर निगम 750 पार्कों का और लखनऊ विकास प्राधिकरण 250 पार्कों का विकास एवं सौन्दर्यीकरण करेगा।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम की प्रयासों से स्वच्छता सर्वेक्षण में जो लखनऊ 2017 से पहले 269 नम्बर पर था वह अगले साल 116 फिर 121 और पिछले वर्ष 12 नम्बर पर आया है।

    इसके पूर्व महापौर लखनऊ, संयुक्ता भाटिया ने नगर विकास मंत्री का स्वागत करते हुए नगर निगम के उत्कृष्ट कार्योे का विवरण दिया और बताया कि किस तरह नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जान की बाजी लगाते हुए कोरोना काल में पूरे नगर वासियों की सेवा की, फॉगिंग एवं सफाई की। उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाओं में उत्कृष्टता लाना ही हमारा उद्देश्य है। कार्यक्रम के अन्त में नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Daughters did not attend father's funeral... watched the final farewell via video call after sending just ₹5,100!

    बाप के अंतिम संस्कार में नहीं आईं बेटियां… सिर्फ 5100 रुपये भेजकर वीडियो कॉल पर देखा अंतिम विदाई!

    August 6, 2026
    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    August 5, 2026
    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    August 5, 2026
    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    August 5, 2026
    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    August 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading