Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    दिसंबर तक 20 साल के रजिस्ट्री के रिकार्ड डिजिटल हो जाएंगे: जायसवाल

    ShagunBy ShagunSeptember 22, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 577

    स्टांप विभाग का राजस्व मार्च 2022 तक 23,000 करोड़ तक पहुंचने की संभावना

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का स्टांप विभाग 100 प्रतिशत डिजिटल हो गया है और प्रदेश में दिसंबर, 2021 तक 20 साल के रजिस्ट्री के रिकार्ड डिजिटल हो जाएंगे। यहां सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय स्टांप विभाग का राजस्व 11,000 करोड़ रुपये था और इस साल अगस्त तक यह 16,000 करोड़ रुपये पहुंच गया और मार्च, 2022 तक इसके 23,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है।

    जायसवाल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रदेश के किसी भी जिले में सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। इस तरह से बिना सर्किल रेट बढ़ाए सरकार ने राजस्व में यह बढ़ोतरी हासिल की है। वहीं 2012 से 2017 के बीच सपा के शासनकाल में पांच साल में सर्किल रेट पांच बार बढ़ाया गया था। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2016 की तुलना में पिछले साढ़े चार साल में छह लाख रजिस्ट्रियां अधिक हुई हैं।

    विभाग के डिजिटल होने से अब जो लोग मकान या जमीन खरीदना चाहते हैं, वे मोबाइल फोन पर उस मकान की मिल्कियत आदि पता कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर निबंधन शुल्क दो प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है। विभाग के पूरी तरह से डिजिटल होने से लोग निबंधन शुल्क भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। जायसवाल ने बताया कि सरकार हर चीज में पारदर्शिता लाने पर जोर दे रही है जिसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    936 Youths Receive Appointment Letters in UP Police; Declare: "Yogi Has Broken the Back of Corruption!"

    यूपी पुलिस में 936 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, बोले- योगी ने तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर!

    Early Detection of Oral Cancer via AI: Recognized by the Government of India!

    एआई से ओरल कैंसर की शुरुआती पहचान, भारत सरकार ने दी मान्यता!

    Nepal's Luxury Weddings Are Now the Top Choice for Delhi's Wedding Planners!

    नेपाल की लग्ज़री शादियाँ अब दिल्ली के वेडिंग प्लानर्स की पहली पसंद!

    June-like Scorching Heat Grips UP in April Itself; Mercury Soars Past 47°C as Hospitals Swarm with Heatstroke Patients

    यूपी में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी, पारा 47°C के पार; अस्पतालों में हीट स्ट्रोक मरीजों की भीड़

    Brother Digs Up Sister's Grave, Carries Skeleton on His Shoulder to Bank—Just to Withdraw ₹19,300!

    बहन की कब्र खोदकर कंकाल कंधे पर लादकर बैंक पहुंचा भाई! सिर्फ ₹19,300 निकालने के लिए

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    April 30, 2026
    From the Tennis Court to the World of AI: Elysia Nicolas Launches ‘BookKards’ in Collaboration with Meta India

    टेनिस कोर्ट से AI की दुनिया तक: Eylsia Nicolas ने Meta India के साथ मिलकर लॉन्च किया ‘BookKards’

    April 30, 2026
    Inferno on the Return from Vaishno Devi: A Family Wiped Out in an Instant on the Alwar Expressway

    वैष्णो देवी से लौटते वक्त आग का तूफान: अलवर एक्सप्रेसवे पर एक पल में खत्म हुआ परिवार

    April 30, 2026
    Joke of the Day: Trump's Mess

    जोक ऑफ़ द डे : ट्रम्प का रायता

    April 30, 2026

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: स्वच्छ भविष्य की ओर एक ठोस कदम

    April 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading