Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के विरुद्ध ब्रिटेन के 40 शहरों में प्रदर्शन

    ShagunBy ShagunOctober 5, 2021 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 768

    पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के खिलाफ विरोध दर्ज करने के लिए ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी समूह ने 40 स्थानों पर शांतिपूर्वक जुलूस निकाला। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाए जाने वाले गांधी जयंती के अवसर पर शनिवार शाम को जुलूस का आयोजन किया गया था। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय पर होने वाले अत्याचारों को लेकर दुनियाभर में आवाज उठती रही हैं। खुद पाकिस्तानी मूल के लोगों ने भी इस संबंध में आवाज उठाई है।

    खबरों में बताया गया कि समूह द्वारा कवर किए गए स्थानों में एडिनबर्ग, लीड्स, यॉर्क, मैनचेस्टर, वारिंगटन, बोल्टन, लिवरपूल, कैम्ब्रिज, मिल्टन कीन्स, लंदन, नॉटिंघम, लीसेस्टर, डर्बी, रग्बी, शेफील्ड, वेस्ट ब्रोमविच, ब्रिस्टल, स्विंडन, सैलिसबरी, चेल्टनहैम, स्वानसी, रीडिंग, स्लो, बेसिंगस्टोक और कार्डिफ शामिल हैं। यूनाइटेड किंगडम में ब्रिटिश हिंदू पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की असहाय स्थिति, विशेष रूप से पाकिस्तान में नाबालिग लड़कियों की स्थिति को उजागर करने के लिए इकट्ठा हुए।

    जूलूस के बाद समुदाय के सदस्यों ने अपने स्थानीय सांसदों से दक्षिण एशिया और राष्ट्रमंडल मंत्री (लॉर्ड तारिक अहमद) के सामने इस मानवीय मुद्दे को उठाने की मांग की। उन्होंने ये भी मांग की कि ब्रिटिश सरकार चिंता की इन वजहों को पाकिस्तान सरकार के साथ उठाए, ताकि अल्पसंख्यकों और उनके मानवाधिकारों की रक्षा हो सके। साथ ही ये सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि ब्रिटिश सरकार भारत सरकार के साथ इस मामले को उठाएं कि भारत में शरण लेने वाले पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों के नागरिकता आवेदन में तेजी लाई जाए।

    खुद को ब्रिटिश हिंदू और भारतीय समुदायों के एक सामाजिक आंदोलन के रूप में बताने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि अल्पसंख्यक धर्मों की 1,000 से अधिक युवा पाकिस्तानी लड़कियों को हर साल जबरन इस्लाम में कंवर्ट किया गया है। इसने दावा किया, ‘अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता 2020 पर अमेरिकी विदेश विभाग की नवीनतम रिपोर्ट में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के लिए एक बहुत ही अनिश्चित स्थिति को दर्शाया गया है।

    1947 में स्वतंत्रता के समय, पाकिस्तान की अल्पसंख्यक आबादी लगभग 31 फीसदी थी। इसमें से 24 फीसदी या 75 लाख अल्पसंख्यक आबादी में हिंदू थे। वहीं, 75 सालों में अल्पसंख्यक आबादी घटकर 4 फीसदी रह गई है, जिनमें से हिंदू केवल 16 लाख ही बचे हैं।’

    Shagun

    Keep Reading

    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    पैथोलॉजी लैब्स की मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कमीशनखोरी और आर्थिक शोषण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अपनाया कड़ा रुख

    A tree fell in front of a temple and then ended up behind it—even AI is baffled; it’s hard to tell whether the viral video is real or fake!

    पेड़ मंदिर के सामने गिरा फिर खुद मंदिर के पीछे जा गिरा, AI भी हैरान, वायरल वीडियो असली या नकली कहना मुश्किल !

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    सौ से अधिक मजदूरों का हुआ सम्मान

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Lyne Originals Expands Its Audio and Accessories Portfolio with the Launch of Wireless Speakers

    बजट रेंज में धमाकेदार एंट्री: Lyne Originals ने लॉन्च किए 5 नए स्मार्ट गैजेट्स, शुरुआती कीमत महज ₹349

    November 13, 2026
    IPS Aditi Singh and IAS Vivek Arya from Meerut will tie the knot today.

    मेरठ की IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य आज शादी के बंधन में बंधेंगे

    November 13, 2026
    School of Shoulders: An Inspiring Tale of Overcoming Struggles to Reach One’s Goal

    कंधों की पाठशाला: संघर्षों को मात देकर मुकाम हासिल करने की प्रेरणादायक दास्तान

    November 13, 2026

    पैथोलॉजी लैब्स की मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कमीशनखोरी और आर्थिक शोषण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अपनाया कड़ा रुख

    November 13, 2026

    CoreStack ने क्लाउड के साथ AI को भी नियंत्रित करने के लिए TokenOps लॉन्च किया

    November 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading