Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    यूपी चुनाव में कई मिथकों को तोड़ सकती है भाजपा!

    ShagunBy ShagunNovember 30, 2021 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 535

    उपेन्द्र नाथ

    पहले एक मिथक था, “जो सीएम गौतमबुद्धनगर में जाता था, उसकी कुर्सी चली जाती थी। इस कारण कोई मुख्यमंत्री वहां नहीं जाता था। उस मिथक व डर को योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा और वे हमेशा गौतमबुद्धनगर जाते रहते हैं। वैसे ही 1985 के बाद किसी को दूसरा कार्यकाल नहीं मिला। ये सारे मिथक भाजपा तोड़ पाएगी, इसका उत्तर भविष्य के गर्त में है। इतना जरूर है कि भाजपा ने ही पंजाब में पुन: सरकार न बनने के मिथक को तोड़ा था और ऐसे आसार दिख रहे हैं कि यहां भी उस मिथक को तोड़ देगी।

    यदि 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 का लोकसभा चुनाव में यूपी में भाजपा के मतों को देखें तो यह कोई नहीं कह सकता कि मिथकों को तोड़ने में इसे कठिनाई हो सकती है। जो पार्टी 2012 में मात्र 15 प्रतिशत वोट बैंक के साथ 47 सीटें पायी थी, वह 2017 में 39.7 प्रतिशत मत पाकर 325 सीटें प्रदेश में हथिया लीं। उस समय भी कोई इस अनुमान में नहीं था कि भाजपा को इतनी सीटें भी मिल सकती हैं, क्योंकि राममंदिर आंदोलन जैसा माहौल भी कहीं नहीं दिख रहा था। इसके बावजूद सपा और बसपा से ऊब चुकी जनता ने भाजपा को सिर माथे पर बैठाया।

    अभूतपूर्व वृद्धि की थी भाजपा ने

    2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा व सहयोगी दलों को मिलाकर 325 सीटें मिली थीं। उसमें सिर्फ भाजपा 312 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा को मत प्रतिशत 39.67 था। वहीं सहयोगी दलों को मिलाकर 41.35 प्रतिशत रहा। वहीं समाजवादी पार्टी 224 सीटों से नीचे गिरकर 47 सीटों पर आ गयी। उसके मत प्रतिशत में 7.35 प्रतिशत कम होकर 21.8 प्रतिशत पर आ गया। वहीं बसपा का वोट बैंक मात्र 3.71 प्रतिशत वोट कम हुआ। उसका वोट प्रतिशत 22.2 रहा। भाजपा, सपा व बसपा के कुल पाये मत को देखें तो क्रमश: 34,403,039, 18923689 व 19281352 मत थे।

    प्रियंका के बावजूद कांग्रेस घटती ही गयी यूपी में

    वहीं 2017 में प्रियंका वाड्रा का यूपी चुनाव में सक्रिय होने के बावजूद कांग्रेस का 2012 के 28 सीटों व 11.67 प्रतिशत मत की अपेक्षा 2017 में सपा से गठबंधन के बावजूद मात्र सात सीटों व 6.25 प्रतिशत पर आकर लटक गयी। कांग्रेस की यूपी में यह सबसे कम सीटें रहीं। यह एक चौंकाने वाला ही वोट प्रतिशत था। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा के लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

    अब तक का रूख भाजपा के पक्ष में

    राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि अब तक के जनता के रूख को देखकर यही कहा जा सकता है कि भाजपा इस बार भी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। राजनीति में कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन वर्तमान आधार किसी दूसरी पार्टी की सरकार बनते नहीं दिख रहा है। पिछले चुनाव में तो कोई चुनावी पंडित भाजपा का पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बना रहा था लेकिन परिणाम देखकर सभी चौंक गये। इस बार तो सभी का अब तक का अनुमान भाजपा के पक्ष में ही सकारात्मक रूख दिख रहा है।

    बसपा को बहुत कम आंकना है बेमानी

    यदि बसपा के वोट प्रतिशत पर नजर दौड़ाएं तो बसपा ने 2017 में बसपा का वोट बैंक मात्र 3.71 प्रतिशत वोट कम हुआ। उसका वोट प्रतिशत 22.2 रहा। कुल वोट 19281352 थे। वहीं 2012 में बसपा को 80 सीटें ही मिलीं लेकिन उसका वोट प्रतिशत 25.91 प्रतिशत था। वहीं 2007 में सर्वाधिक चरमोत्कर्ष पर रही बसपा को 206 सीटें मिली थीं। उस समय 30.43 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे। 2002 की अपेक्षा बसपा के मत प्रतिशत में 7.37 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। यह वहीं समय था, जब बसपा ने ब्राह्मण-दलित गठजोड़ का कार्ड खेला था। 2002 में बसपा ने 23.06 प्रतिशत वोट व 98 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे देखा जाए तो 22 प्रतिशत से कम बसपा का वोट बैंक कभी कम नहीं हुआ। ऐसे में राजनीतिक पंडितों का मानना है कि बसपा के बारे में जितना कम का अनुमान लगाया जा रहा है। वैसा है नहीं। उसके भी लड़ाई में बने रहने का अनुमान है, जबकि बसपा के होने वाले वोट बैंक की कमी को भाजपा अपनी तरफ खिंच सकती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    Procession: People remained immersed in devotion to Lord Chitragupta

    शोभायात्रा : भगवान चित्रगुप्त की भक्ति में लीन रहे लोग

    Electricity employees prepare for *satyagraha* (protest); 78,000 contractual workers raise a major demand.

    बिजली कर्मचारी सत्याग्रह की तैयारी, 78 हजार संविदा कर्मियों की बड़ी मांग

    Rama Ekadashi 2026: A Sacred Day, Infinite Merit

    रामा एकादशी 2026 : पावन एक दिन, अनंत पुण्य

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ghazipur: Police raid within just 2 hours! Officers pursued the suspects behind a jewelry store robbery and opened fire; 2 suspects injured.

    गाजीपुर: सिर्फ 2 घंटे में दबिश! सर्राफा लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, 2 घायल

    November 3, 2026
    Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana provides relief to people from electricity bills: A. K. Sharma

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोगों को मिल बिल से राहत : ए. के. शर्मा

    November 3, 2026
    The Yogi government has paved the way for the payment of outstanding honorarium to literacy workers, allocating approximately ₹397.19 crore for 64 districts.

    योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

    November 3, 2026
    GCRG International School wins the 2nd KN Singh Memorial Trophy

    जीसीआरजी इंटरनेशनल स्कूल ने जीती द्वितीय केएन सिंह मेमोरियल ट्रॉफी

    November 3, 2026

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन ने ‘सोशल स्टार्टअप्स प्रोग्राम’ शुरू किया है

    November 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading