Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अब मेक फॉर वर्ल्ड

    ShagunBy ShagunDecember 31, 2021 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 538

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    आत्मनिर्भर भारत अभियान में रक्षा क्षेत्र को भी शामिल किया गया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में कार्ययोजना बनाई थी। इसमें भारत को सामरिक रूप से मजबूत बनाने का विचार था।जिससे सीमा पार की चुनौतियों का मुकाबला किया जा सके। इसके अलावा भारत को हथियारों के निर्यातक के रूप विकसित करने की योजना शामिल थी। इस दिशा में विगत सात वर्षों के दौरान उनके उल्लेखनीय कदम उठाए गए। विदेशों से लंबित रक्षा डील को अंजाम तक पहुंचाया गया। ये समझौते दशकों से लंबित थे। यूपीए सरकार के दौरान ही रक्षा विशेषज्ञों ने इनको अपरिहार्य बताया था। किंतु यूपीए सरकार ऐसा करने में नाकाम रही। नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने दायित्व का निर्वाह किया। रक्षा डील पूरी करने के साथ ही देश में रक्षा उत्पाद को बढ़ावा देने का कार्य किया गया।

    इस क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में रक्षा प्रौद्योगिकी एवं परीक्षण केंद्र और ब्रह्मोस विनिर्माण केन्द्र का शिलान्यास किया। यहां ब्रह्मोस मिसाइल के नेक्स्ट जनरेशन का निर्माण किया जाएगा। ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण के संबंध में भारत और रूस के बीच समझौता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह केंद्र सुरक्षा के मामले में देश को आगे ले जाएगा। रक्षा उत्पादों में अग्रणी भी बनाएगा। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी इससे मजबूती मिलेगी। योगी आदित्यनाथ ने मात्र डेढ़ महीने में इस परियोजना हेतु जमीन उपलब्ध करा दी थी। देश अपनी सामरिक शक्ति बढा रहा है। भारत अपनी सीमाओं में ही नहीं बल्कि दुश्मन देशों के घर में भी घुसकर सबक सिखाने की क्षमता रखता है।

    नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद परिस्थितियां बदली हैं। भारत रक्षा उपकरण आयात करने वाला देश था। बनाने के लिए सामान मंगवाते थे। नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया कि भारत को रक्षा उपकरणों का निर्यातक बनाया जाएगा। भारत दूसरे देशों को हथियार आयात नहीं बल्कि निर्यात करने वाला देश बनेगा। इन प्रयासों से भारत करीब सत्तर देशों को रक्षा उत्पाद के निर्यात करने लगा है। नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया अभियान शुरू किया था। फिर मेक फॉर इंडिया और अब मेक फॉर वर्ल्ड पर कार्य चल रहा हैं।

    रूसी राष्ट्रपति कुछ दिनों पूर्व भारत के दौरे पर आए थे। अब ब्रह्मोस मिसाइल यहां बनाई जाएगी। भारत की नदी ब्रह्मपुत्र और रूस की मोस्कवा नदी के नामों के आधार पर ब्रह्मोस नामकरण दिया गया। योगी अदित्यनाथ ने रक्षा कारिडोर की घोषणा के समय निवेश के लक्ष्य को प्राप्त करने का विश्वास व्यक्त किया था। यह मंसूबा साकार हो रहा है। ब्रह्मोस की नेक्स्ट जेनरेशन का निर्माण होगा। चौदह सौ करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है।

    योगी अदित्यनाथ ने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के क्रम में भी बड़ा कदम है। कोरोना कालखंड में हुए रक्षा उत्पादों को लेकर हुए एमओयू पर काम चल रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण के साथ ही अनेक प्रकार के अनुसंधान होंगे। उपकरण बनाये जाएंगे। लगभग इसी समय भारतीय वायुसेना ने तेजस मार्क वन ए के फाइटर जेट के एलसीए तेजस मार्क टू के डिजाइन को भी मंजूरी दी है। आगामी वर्ष तक स्वदेशी बहुद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस मार्क टू का प्रोटोटाइप आने की संभावना है। एचएएल ने एयरो इंडिया में भी इसका मॉडल और डिजाइन पेश किया था।

    इस युद्धक विमान के तेज रफ्तार संबंधी ट्रायल एक डेढ़ वर्ष में शुरू हो जाएगा। इसका उत्पादन करीब तीन के आसपास तक शुरू हो जाएगा। यह पहले के सभी संस्करणों का आधुनिक रूप होगा। जिसमें ज्यादा शक्तिशाली इंजन,ज्यादा फ्यूल क्षमता,नेक्स्ट जेनरेशन की इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली और कई खास एविएशन सिस्टम होंगे। मजबूत इंजन क्षमता और आधुनिक युद्ध प्रणालियों से लैस होगा। एक दिन पहले केंद्र सरकार ने ढाई हजार आइटम का विदेशों से आयात करने पर रोक लगा दी। रक्षा मंत्रालय ने इसे तीसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची का नाम दिया है। अधिसूचित सूची में वह ढाई हजार आयातित आइटम शामिल किये गए हैं, जो पहले ही स्वदेशी हो चुके हैं। इसके अलावा करीब साढ़े तीन सौ आयातित आइटम हैं। इन्हें अगले तीन वर्षों में स्वदेशी बनाया जाएगा। सरकार की यह पहल हर साल लगभग तीन हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा बचाएगी।

    राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो चुके है। रूस के साथ पांच एयर डिफेंस सिस्टम एस फोर हंड्रेड खरीदने के लिए पैतीस हजार करोड़ रूपए में सौदा किया था। भारतीय वायुसेना को पांच स्क्वाड्रान मिल रहे है। जिसमें आठ लॉन्चर हैं और हर लॉन्चर में दो मिसाइले लगी हैं। जमीन से हवा में मार करने वाली इस प्रणाली के मिलने से भारत की मारक क्षमता और मजबूत होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    July 4, 2026
    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    July 4, 2026

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    July 4, 2026
    'Kantara' Assistant Director Srikanth Puppala's Directorial Debut! To Make First Film with Prernaa Arora

    कांतारा असिस्टेंट डायरेक्टर का डायरेक्टोरियल डेब्यू! प्रेरणा अरोड़ा के साथ बनाएंगे पहली फिल्म

    July 3, 2026
    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading