Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Interview

    बॉलीवुड में नेपोटिज्म हकीकत है, लेकिन टैलेंट जरूरत है : ध्रुव वर्मा

    ShagunBy ShagunJanuary 17, 2022 Interview No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 733

    फिल्म निर्देशक विकाश वर्मा की फिल्म ‘नो मीन्स नो’ में लीड रोल कर रहे अभिनेता धुव्र वर्मा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर दी है। इस बारे में उनसे हमने बातचीत की, तो उन्होंने कई अहम बातें हमसे साझा की। इस क्रम में उन्होंने बताया कि वे विकाश वर्मा की एक और फिल्म ‘द गुड महाराजा’ में भी काम कर रहे हैं, द्वितीय विश्व युद्ध पर आधारित है। आईये जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा –

    बॉलीवुड में क्या सबसे ज्यादा जरूरी है, टैलेंट या सिफारिश ?

    यहां नेपोटिज्म है। मेरा भाग्य अच्छा था कि मुझे यह देखना नहीं पड़ा। लेकिन चाहे जो कुछ भी हो जाए अगर आपके अंदर टैलेंट और कड़ी मेहनत करने की क्षमता है तो आपके लिए इस शब्द का कोई मतलब नहीं है। बॉलीवुड में टैलेंट और कड़ी मेहनत मायने रखती है किसी की सिफारिश नहीं। दर्शकों उन्हीं को समर्थन करते हैं जिनका काम अच्छा होता है। अगर आपको दर्शकों का प्यार नहीं मिलेगा और वे आपको पर्दे पर पसंद ही नहीं करेंगे तो कोई इसका कोई मतलब नहीं रह जाता।

    आप गुड महाराजा में संजय दत्त के साथ काम कर रहे हैं। संजय दत्त को लेकर आप क्या सोचते हैं।

    संजय दत्त मेरे बचपन के पसंदीदा कलाकार रहे हैं। उनके साथ काम करना अच्छा रहा। वे इस फ़िल्म में महाराजा का किरदार निभा रहे हैं।

     फ़िल्म फिल्म ‘द गुड महाराजा’ आपको कैसे मिली?

    यह फिल्म मुझे ‘नो मीन्स नो’ की शूटिंग के दौरान ही मिली थी। उस समय मैंने ऑडिशन दिया था। विकाश वर्मा को उनको फिल्म में एक योद्धा दिखाना था। उसके लिए ऑडिशन दिया और चयन हुआ।

    आपका रोल रशियन स्नाइपर का है फ़िल्म में, ये कितना आसान या मुश्किल था?

    द्वितीय विश्व युद्ध पर बन रही इस फिल्म में मेरा रोल एक रशियन स्नाइपर का है। स्नाइपर को अलग से तैयारी करनी होती है। इनका सारा काम सामने से नहीं बल्कि छिपकर और लेटकर होता है। यह खतरनाक लड़ाके होते हैं। यही एक रोल है मेरा फिल्म में, जिसके लिए खूब मेहनत करनी पड़ी है।

    विकाश वर्मा के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा ?

    विकाश वर्मा के साथ काम करने का अलग ही अनुभव है। नो मीन्स नो फिल्म करते समय काफी कुछ सीखने को मिला। विकाश वर्मा एक-एक छोटी चीजों को ध्यान में रखते हैं और दर्शकों को दिखाना चाहते हैं। हर एक कैरेक्टर के बारे में सीन से पहले उसको अच्छे से बताते हैं। यहां तक की कैरेक्टर को सांस कब लेना और आंख की पुतली कब घुमानी है इसे भी विकाश वर्मा फिल्म की सीन की मांग के अनुसार ही करवाते हैं। उनके साथ काम करने में बड़ा मजा आता है। एक एक्टर को कभी परेशानी नहीं उठानी पड़ती।

    आपको इंडियन जेम्स बांड कहा जाता है। यह सुनकर कैसी फीलिंग्स होती है।

    अगर मुझे लोग भारतीय जेम्स बॉन्ड कहते हैं तो उसके लिए मैं बहुत शुक्रिया अदा करता हूं। वैसे मैंने एक्शन को बेहतर करने के लिए एक्शन का कोर्स किया है। कैमरा एक्शन का अलग कोर्स किया है। साथ ही 17 अलग-अलग हथियार के साथ ट्रेनिंग ली है। हथियार लेकर भागना और उसके साथ समय बिताना। मार्शल आर्ट, स्कूबा डायविंग कोर्स सभी चीजों को अच्छे से सीखा है। इन सभी से फिल्मों में काफी परफेक्शन आता है। यह मेरे लिए वाकई खुशी की बात है।

    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading