Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    जो कुछ भी मैं आज हूँ, उसकी वजह शिया कालेज: न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ

    ShagunBy ShagunApril 17, 2022 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 765

    शिया कालेज में विधि संकाय की नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन

    लखनऊ। किसी भी संस्था के लिए इससे ज्यादा फक्र की बात क्या हो सकती है, कि उस संस्था के नए भवन का उद्घाटन, संस्था के पूर्व छात्र के कर कमलों से हो और यह बात और भी गौरवमयी हो जाती है जब वह पूर्व छात्र देश के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायधीश हो। यह पूरा मंज़र चौदह अप्रैल को शिया पी0 जी0 कालेज, लखनऊ में हज़रत इमाम मोहम्मद तक़ी के नाम से विधि संकाय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के अवसर पर चरित्रार्थ हुआ।

    शिया पी0 जी0 कालेज के विधि संकाय के नए भवन का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ, न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हुआ। इस उद्घाटन समारोह में माननीय न्यायमूर्ति श्री करूणेश सिंह पवार, न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ बेन्च, माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव सिंह, न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ बेन्च, प्रो0 आलोक कुमार राय, कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थिति रहे।

    उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए माननीय न्यायमूर्ति, श्री विक्रम नाथ, न्यायाधीश, उच्चत्तम न्यायालय, नई दिल्ली ने अपनी बात को अलग ही अंदाज में शुरू किया, अपने उद्बोधन में उन्होने कहा कि ‘‘मैं अपने घर में आया हूँ मगर अंदाज तो देखो मैं अपने आप को मानिन्दे मेहमॉ ले के आया हूँ’’

    न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ ने शिया कालेज में बिताए हुए अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उनकी सफलता में महाविद्यालय का अभूतपूर्व योगदान रहा और इतना योगदान रहा कि अगर शिया कालेज न होता तो मैं कुछ न होता।

    उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का समर्पण ही सफलता की कुंजी है, सफलता के लिए ईमानदारी से प्रयास करना चाहिए, आपकी बात जरूर सुनी जाती है।

    न्यायमूर्ति श्री करूणेश सिंह पवार, न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय जो स्वंय भी शिया पी0 जी0 कालेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने समारोह में बोलते हुए कि आज अपने कालेज को देखकर मैं सम्मोहित हूँ, जब मैं यहाँ का छात्र था तब कालेज की जो स्थिति थी और आज जो विकास हुआ है उसकी तुलना कर पाना सम्भव नही है। आज शिया कालेज के अन्दर अनेकों नए-नए भवन है और वर्तमान आधुनिक समय के अनुसार शिया कालेज ने अपना डिजिटलीकरण करके अपने को और विशिष्ट बना लिया है।

    तीसरे वक्ता के रूप में न्यायमूर्ति श्री राजीव सिंह, न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बोलते हुए छात्रों को बढ़िया वकील बनने और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए व्यवसायिक नैतिकता से रूबरू कराया।

    कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ प्रो0 आलोक कुमार राय ने कहा कि जब मुझे लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति बनने का प्रस्ताव मिला तो मैंने लखनऊ विश्वविद्यालय को जानने के लिए गूगल सर्च किया तो मुझे लखनऊ विश्वविद्यालय के एल्यूमिनाई में न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ का नाम मिला तो यह कहा जा सकता है कि बिना मिले भी हमारे बीच एक अनोखा सम्बंध बन गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर हम न्यायमूर्ति विक्रम नाथ जी को लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में बुलाकर सम्मानित करना चाहते थे लेकिन कोविड के कारण यह नही हो सका, लेकिन आज यह अवसर हमें शिया कालेज के माध्यम से प्राप्त हो गया जिसके लिए हम शिया कालेज प्रबन्ध-तंत्र के आभारी हैं।

    सै0 अब्बास मुर्तजा शम्सी, प्रबंधक, शिया पी0 जी0 कॉलेज ने बताया कि नवनिर्मित अण्डाकार भवन स्मार्ट क्लास रूम, वाई-फाई, पुस्तकालय, मूट कोर्ट, लीगल एड क्लीनिक, गार्डेन आदि सभी आधुनिक शिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित है जिसमें विधि (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम संचालित हो रहा है। उन्होने बताया कि आगे आने वाले दिनों में इस नवनिर्मित भवन में एलएल0बी0 (पंचवर्षीय) का भी संचालन शुरू किया जाएगा।

    समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रो0 अज़ीज हैदर, अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ ऑफ ट्रस्टीज़, लखनऊ ने आने वाले तमाम मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और श्री विक्रम नाथ जी के शेरों व भाषण की बहुत तारीफ की और कहा कि शिया पी.जी. कालेज लखनऊ लखनऊ विश्वविद्यालय के निर्देशों पर पूरी तरह पालन करते हुए महाविद्यालय को आगे बढ़ाने का कार्य जारी रखेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Curbing the threat from drones: India’s defense to be bolstered by Israeli technology—a major partnership between RRP Defence and Mactech!

    ड्रोन के खतरों पर लगेगी लगाम: भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, RRP डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी!

    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    Heart attacks will no longer be 'silent'… the alarm will sound 12 years in advance.

    दिल का दौरा अब साइलेंट नहीं रहेगा… 12 साल पहले ही बजेगा अलार्म

    Love blossomed on Facebook… a Russian girl arrived with 7 million (70 lakh) rupees—did the Indian man run off with the bag?

    फेसबुक से हुआ प्यार …रशियन लड़की लेकर आई 70 लाख, भारतीय लड़के ने बैग लेकर उड़ाया?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    November 16, 2026
    Curbing the threat from drones: India’s defense to be bolstered by Israeli technology—a major partnership between RRP Defence and Mactech!

    ड्रोन के खतरों पर लगेगी लगाम: भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, RRP डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी!

    November 16, 2026
    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    November 16, 2026
    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    November 16, 2026
    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    November 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading