Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    शिक्षिका को मिला ‘सुपर ट्रेनर’ का खिताब

    ShagunBy ShagunApril 23, 2022Updated:April 23, 2022 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 629

    ख़बरें सी.एम.एस. से

    लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की शिक्षिका सुश्री फहमीना ईरम सिद्दीकी को ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग में सृजनात्मकता व नवीनता के उच्चस्तरीय मानक स्थापित करने हेतु ‘सुपर ट्रेनर’ के खिताब से नवाजा गया है।

    सुश्री फहमीना को यह सम्मान शैक्षिक-तकनीकी संस्था ‘किजीज’ ने प्रदान किया। सुश्री फहमीना ने वर्तमान तकनीकी दौर में छात्रों की क्षमताओं को समझते हुए शिक्षण पद्धति में नवीनता को अपनाया है, साथ ही अन्य शिक्षकों को भी ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग में नवोन्मेष हेतु प्रेरित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षिका को हार्दिक बधाई दी है।

    स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप में छात्र को मिला प्रथम पुरस्कार

    लखनऊ, 23 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-8 के छात्र अयान खान को 14वीं सब-जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप में प्रथम पुरस्कार मिला है। यह प्रतियोगिता रोल बॉल स्पोर्टस एसोसिएशन, उ.प्र. के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से भारी संख्या में छात्र खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस प्रतिभाशाली बाल खिलाड़ी को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।

    पुणे में राज्य महिला आयोग अध्यक्षों के सम्मेलन में डा. भारती गाँधी सम्मानित

    लखनऊ, 232 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की संस्थापिका-निदेशिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी को बालिका शिक्षा एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में अतुलनीय योगदान हेतु आज राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में पुणे की एम.आई.टी. वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में आयोजित राज्य महिला आयोग अध्यक्षों के सम्मेलन में सम्मानित किया गया।

    महाराष्ट्र सरकार के डिपार्टमेन्ट ऑफ कॉमर्स की एडीशनल डी.जी.एफ.टी. श्रीमती मीता राजीव लोचन, आई.ए.एस. ने डा. भारती गाँधी को प्रशस्त पत्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले, डा. गाँधी ने राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में आयोजित ‘लीडरशिप डेवलपमेन्ट प्रोग्राम फॉर चेरयपरसन्स ऑफ स्टेट कमीशन फॉर वोमेन’ सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता अपने विचार रखे।

    इस अवसर पर डा. गाँधी ने कहा कि महिला सुरक्षा व महिला सशक्तीकरण ही सामाजिक विकास का आधार है। महिलाएं समाज की वह कड़ी हैं जिन पर पूरा समाज टिका हुआ है। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए जनमानस का आह्वान किया कि शिक्षित बालिकाएं ही आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्तरदायित्व को पूरा कर सकती हैं एवं कंधे से कंधा मिलाकर समाज को सशक्त नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    Sadhvi Sail Becomes Miss India World 2026

    साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

    Flames return to Uttarakhand's forests: The same story every year. Devastation... Is this the destiny of the mountains?

    उत्तराखंड के जंगलों में फिर लपटें: हर साल यही तबाही… क्या पहाड़ों की नियति यही है?

    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    वो मुझे मार देता, इससे पहले मैंने उसे मार दिया

    April 22, 2026
    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    April 22, 2026
    Deadline Expires, Trump Now in ‘Action Mode’: Flatly Refuses to Extend Ceasefire

    डेडलाइन खत्म, अब ‘एक्शन मोड’ में ट्रंप: युद्धविराम बढ़ाने से साफ इनकार

    April 22, 2026
    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    April 22, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading