मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनेक योजनाओं ने कीर्तिमान स्थापित किए हैं. इनमें से कई विश्व स्तर पर भी प्रतिष्ठित हुई है. वन महोत्सव में पौधरोपण इसी प्रकार का अभियान रहा है. उनके पिछले कार्यकाल में सौ करोड़ पौधों का रोपण किया गया. दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने के बाद पच्चीस करोड़ पौधे रोपित किए गए.अभी दस करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे.
आदित्यनाथ चित्रकूट के विकास खण्ड मानिकपुर के ग्राम पंचायत मडै़यन के मजरा सेहरिन के पास वन महोत्सव के अन्तर्गत वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मटदर प्रथम वन ब्लाक में पीपल, बरगद, पाकड़ हरिशंकरी के पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में पांच करोड़ पौधों को रोपित किया जाएगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त, 2022 को पांच करोड़ पौधे रोपित किए जाएंगे तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 75-75 पौधों के रोपण का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। वन विभाग द्वारा सौ वर्ष से अधिक पुराने वृक्षों को संरक्षित करने का कार्य कराया जा रहा है।
लक्ष्मण शाखा स्थल पर हुआ पौधारोपण
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने एक दिन में पच्चीस करोड़ पौधों के रोपण का कीर्तिमान बनाया. आज और कल पांच करोड़ पौधे रोपने का कार्यक्रम चल रहा है. इसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर पांच करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान में जन सहभागिता का आह्वान किया था.

इसी क्रम में संघ के स्वयंसेवकों ने गोमती नगर की लक्षमण शाखा में पौधारोपण किया. इसमें नगर कार्यवाह राजीव, मुख्य शिक्षक हेमवत, कैलाश चंद्र,रमाकांत, अनिल मनीराम, बीएल तिवारी सौरभ, अखिलेश, जयशंकर,अशोक, राकेश, राहुल सहित अनेक लोग सहभागी हुए.
रिपोर्ट: डॉ दिलीप अग्निहोत्री







