Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    रेडियो आज भी है : मेरी यादों का ताजमहल

    ShagunBy ShagunApril 2, 2023Updated:April 2, 2023 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 835

     कृष्ण कुमार शर्मा

    आज घर में बेहतरीन क्वालिटी का म्यूजिक सिस्टम – होम थिएटर मौजूद है जिसे वाई-फाई के जरिये यू- ट्यूब से जोड़ सकते हैं , पेन ड्राइव में संकलित अपने चुनिंदा मन पसंद पुरानी हिन्दी फिल्मों के गीत संगीत का आनंद उठा सकते हैं ! लेकिन इन सबके बाबजूद उस आनन्द की अनुभूति के आसपास भी महसूस नहीं करता हूँ जो बचपन में रेडियो में प्रसारित होने वाले विभिन्न गीत संगीत के कार्यक्रमों को सुन कर होता था ! या फिर अपने एचएमवी के पीतल के चोंगे वाले ग्रामोफोन में लाख के बने 78 आरपीएम के रिकार्ड्स को बड़े जतन से पोंछ कर लगाकर सुनने में आता था ! बीच बीच में सुई का अटक जाना भी तल्लीनता में बाधक नहीं लगता था तब !

    रेडियो के बैंड्स बदल -बदल कर उसकी सुई को अलग अलग स्टेशनों में दौड़ाते फिरते थे ! यह कोशिश और श्रम हमें इनसे व्यक्तिगत रूप से जोड़ता था ! कब किस स्टेशन पर कौन सा मन पसंद गीत सुनने को मिल जायेगा ये जागरूकता हमेशा बनी रहती थी ! दूसरी तरफ आज एक छोटी सी पेन ड्राइव में बेहतर साउंड क्वालिटी में संकलित हज़ारो गीत एक तरह की एकरसता ही प्रदान करते हैं , क्योंकि एक गीत ख़त्म होते ही अहसास हो जाता है कि आगे कौन सा गीत आएगा ! इसमें कोई दो राय नहीं कि नया ज़माना हमें आज टेक्नोलॉजी में बहुत आगे ले गया है लेकिन मैं आज भी तमाम उपहासों के बाबजूद रेडियो से गीत – संगीत सुनना पसंद करता हूँ ! 30 मार्च को रेडियो सिलोन की 72 वीं जयंती थी और कहीं पत्ता भी न खड़का ! उल्लेखनीय है कि रेडियो सिलोन की हिंदी सेवा 72 साल पूर्व 30 मार्च 1951 शाम 5 बजे प्रारंभ हुई, जिसका शुभारंभ हुआ शुभेंदु दत्त की इस उद्घोषणा के साथ …

    नमस्कार ! आज से हमारा हिंदी भाषा का प्रसारण चालू हुआ है ! हम अपने इस प्रसारण से आपको हिंदी फिल्मों के गाने और गैर फिल्मी रचनाएं भी सुनाएंगे ! इनके साथ में होंगे वो विज्ञापन जो आप की ज़िंदगी से जुड़े होंगे! मजेदार बात ये है कि हिंदी फ़िल्म संगीत से आरंभ हुआ था ये कार्यक्रम! पहला गाना बजा था, अँखियाँ मिलाके जिया भरमा के चले नही जाना……. फ़िल्म रतन, गायिका ज़ोहराबाई अम्बाला वाली, संगीतकार नौशाद, गीतकार डी एन मधोक !

    पांच वर्ष की उम्र यानी 1960 से रेडियो सिलोन से मेरा आत्मीय रिश्ता जुड़ गया था । आज भी
    रेडियो सिलोन का नाम जब सुनता हूं तो इससे जुड़ी बचपन की अनगिनत यादों का ताजमहल एक बार फिर जगमगा उठता है । मेरी ही नहीं मेरे जैसे करोड़ों लोगों के दिलों में सिनेमा और संगीत के प्रति रुचि जगाने में रेडियो सिलोन की सबसे अहम भूमिका रही है । कभी मौका मिला तो रेडियो सिलोन के सुनहरे 7 दशकों के इतिहास पर लिखकर एक बार उस युग में ले जाने की कोशिश करूंगा ।

    Shagun

    Keep Reading

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    August 5, 2026
    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    August 5, 2026
    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    August 5, 2026
    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    August 5, 2026
    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    August 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading