प्रगति पर्यावरण सरंक्षण संस्था की ओर से
नन्हीं गुहार नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर निशातगंज में आयोजित अवध महोत्सव में गीत संगीत की भी आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं।
प्रगति पर्यावरण सरंक्षण संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने लोगों को पौध रोपण के लिए प्रेरित किया। चंद्रमणि सामाजिक एवं ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से संजय शुक्ल की परिकल्पना और नीतू शुक्ला के निर्देशन में नन्हीं गुहार नाटिका मंचन किया गया। इसमें शाम्भवी शुक्ला, ज्योति रावत, सुभाषिनी रावत, अल्पना वर्मा, पूर्णिमा सिंह, नूरजहां खान, गौशिया खान, पुष्पेन्द्र राजपूत, विवेक राजपूत, शुभम रावत ने विभिन्न किरदार अदा कर लोगों को पौध रोपण के लिए प्रेरित किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सजी गीतों भरी शाम में लवन्या श्रीवास्तव ने तम्मा तम्मा और चिटिया कलाइयां वे पर सुंदर डांस किया। इस शाम के रंग को चोखा करते हुए प्रिया शर्मा ने चने के खेत में गीत पर अपनी बेहरीन तैयारी का प्रदर्शन किया। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए शिवानी ने शकीरा शकीरा गाने पर डांस कर तालियां बटोरीं। नीलाद्री ने डोला रे सुपर हिट गाने पर जोशीला डांस किया। अनुराग शाह ने हे राम भजन और क्या हुआ तेरा वादा जैसे नगमों को सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर लोगों ने चाऊमीन-बर्गर से लेकर बाटला हाउस के नीबू पुदीना साल्ट सोडा ड्रिक का आनंद लिया। को फाउण्डर रॉनक अग्रहरि ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति सचेत लोगों के लिए यह ड्रिंक वरदान है। वेबसाइट के माध्यम से वह पार्टीज में ऑडर बुक कर रहे हैं। इसके साथ ही बच्चे कोलम्बस झूले का भी आनंद उठा रहे हैं। भुना दलिया और गेहूं भी लोगों को पसंद आ रहा है। फोल्डिंग बैंच टेबिल, सहारनपुरी फर्नीचर से लेकर संगमरमर के फाउंटेन तक को पसंद कर रहे हैं।
Add A Comment





