Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    सम्मान समारोह: डा.पूर्णिमा, उस्ताद युगांतर, उर्मिला श्रीवास्तव, डा.चन्द्रप्रकाश, अनिल मिश्रा सहित 18 को अकादमी सम्मान

    ShagunBy ShagunJune 13, 2023Updated:June 14, 2023 आर्ट एंड कल्चर No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 855

    राजभवन में उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी का सम्मान समारोह, उ.प्र. और म.प्र. के बीच हुआ सांस्कृतिक आदान-प्रदान अनुबंध

    लखनऊ, 13 जून। यदि भारतीय संस्कृति पर नजर डाली जाय तो पता चलेगा कि संगीत, साहित्य तथा चित्रकला तथा नाट्य कला का विकास आध्यात्मिक विकास के साथ ही हुआ है। हमारी संस्कृति में विभिन्न परम्परा के लोग शामिल हैं। ये हमें एक साथ जोड़कर लोगों में प्रेम बांटना सिखाती है।

    SNA AWARD ANANAT NARAYAN

    उक्त उद्गार आज यहां राजभवन लखनऊ के गांधी सभागार में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सम्मानों से 18 विद्वानों को अलंकृत करते हुये व्यक्त किये। सम्मान समारोह के इस अवसर पर यहां उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्रियों और अधिकारियों की उपस्थिति में सांस्कृतिक अनुबंध भी हुआ। उत्तर प्रदेश के लोक कलाकारों की टोली ने ढेढिया नृत्य की मनोहारी झलक दिखायी तो मध्य प्रदेश के लोक नर्तकों ने जोश भरे गुदुमबाजा लोकनृत्य की जोश भरी प्रस्तुति दी।

    SNA AWARD2 DR CHANDRPRAKASH

    देश-प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने अकादमी के कार्यों की प्रशंसा की और सम्मानित विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान इन कलाकारों ने अपनी योग्यता के बल पर प्राप्त किया है। मुझे विश्वास है कि इन कलाकारों की योग्यताएं युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी। उन्होंने कहा कि संस्कृति बोध से मैं यह महसूस करती हूं कि संगीत और कला एक साधना भी है और भावना भी। जो अव्यक्त को व्यक्त कर दे वह शब्द है। जो व्यक्त में ऊर्जा और चेतना का संचार कर दे, वह नाट्य है जो चेतन में भाव और भावना भर दे और उसे संवेदना की पराकाष्ठा तक पहुंचा दे तो वह संगीत है।

    SNA AWARD YUGANTAR SINDOOR

    राज्यपाल ने अनेक राज्यों की लोक संस्कृति के प्रदेश में हुए आयोजनों का जिक्र करते हुए उम्मीद जाहिर की कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीचएक दूसरे राज्य की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किया गया यह समझौता सांस्कृतिक सम्बंधों को प्रगाढ़ बनाएगा।

    SNA AWARD PRO VHISHAMBHAR NATH

    इससे पहले प्रदेश के संस्कृति व पर्यटन मंत्री ने अतिथियों व कलाकारों का स्वागत करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश अभिनव संस्कृति वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि एक समझौता गुजरात मैत्री दिवस के अवसर पर भी हो चुका है। काशी में हुए तमिल समागम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि एक दूसरे की सीमा से जुड़े उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों की संस्कृतियों के बीच पहले से ही गहरे सम्बंध रहे हैं। मध्य प्रदेश की संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने दोनों राज्यों की संस्कृति और आत्मिक रिश्तों का हवाला देते हुये कहा कि मध्यप्रदेश अगर देश का हृदय प्रदेश है तो उत्तर प्रदेश देश की आत्मा है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव संस्कृति व पर्यटन मुकेशकुमार मेश्राम और मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

    SNA WARD PURNIMA PANDE

    समारोह में राज्यपाल ने ताम्रपत्र और अंगवस्त्र देकर कथक गुरु डा.पूर्णिमा पाण्डे, उपशास्त्रीय व सुगम संगीत गायक युगांतर सिंदूर, रंगमंच समीक्षा के लिए श्रद्वेय कुंवरजी अग्रवाल की जगह उनके पुत्र को और लोकगायन के लिए श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव को अकादमी की रत्न सदस्यता से अलंकृत किया। उन्होंने बीएम शाह पुरस्कार निर्माता निर्देशक व अभिनेता डा.चन्द्रप्रकाश द्विवेदी को और सफदर हाशमी पुरस्कार मुम्बई के विपुलकृष्ण नागर को प्रदान किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने अकादमी पुरस्कार से वाराणसी के महंत प्रो.विशम्भरनाथ मिश्र व डा.अनन्त नारायण सिंह को संयुक्त रूप से संगीत कला उन्नयन, बरेली के डा.बृजेश्वर सिंह को नाट्य कला उन्नयन, गोरखपुर के डा.शरदमणि त्रिपाठी को शास्त्रीय गायन, गौतमबुद्धनगर के ब्रह्मपाल नागर को रागिनी लोकगायन, लखनऊ के पं.रामेश्वर प्रसाद मिश्र को शास्त्रीय गायन, वाराणसी के युवा नर्तक विशाल कृष्णा को कथक नृत्य, महोबा के भूरा यादव राकेश को राई लोकनृत्य, लखनऊ के रंगकर्मी अनिल मिश्रा गुरुजी को नाट्य निर्देशन, वाराणसी के रंगकर्मी अष्टभुजा मिश्र को नौटंकी अभिनय व निर्देशन, वाराणसी के पं.विनोद लेले को तबला वादन और शहनाई वादन के लिए वाराणसी के ही फतेह अली खां की उनुपस्थिति में उनके भाई को सम्मानित किया।

    SNA AWARD DR BRIJESHWAR

    अनुबंध के हिसाब से ’एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत की जाने वाली गतिविधियों में मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति के दल उत्तर प्रदेश दिवस यानी 24 जनवरी और गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के बीच प्रदर्शन करेंगे। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश की लोक टोलियाँ मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश के लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगी। साथ ही दोनों भागीदार राज्यों के बीच नाटक, रंगमंच, प्रदर्शनी, संगोष्ठियों और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित कला प्रतियोगिताओं आदि के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रगाढ़ किया जाएगा। दोनों प्रदेशां समृद्ध संस्कृति, रीति-रिवाजों, परंपराओं आदि की जानकारी वाली पुस्तक तैयार की जायेगी। इस अवसर पर विशेष सचिव संस्कृति अमरनाथ उपाध्याय, अकादमी के निदेशक तरुण राज, पदमश्री विद्याविंदु सिंह, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, फिल्म अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी, अन्य अनेक अकादमी पुरस्कार विजेता, गणमान्य अतिथि और नागरिक उपस्थित थे।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading